RK TV News
खबरें
Breaking Newsसांस्कृतिक

झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023-पद्म श्री मधु मंसूरी (मनसुख) की प्रस्तुति से झूम रहे दर्शक।

रांची/झारखंड 10 अगस्त।झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 जहां हम देख रहे है समृद्ध आदिवासी जीवन दर्शन की झलकियां।
10 अगस्त यानी समापन दिवस को संस्कृति और इतिहास का अनुठा संगम स्थल बिरसा मुंडा स्मृति उद्यान,रांची में आयोजित हो रहे भव्य समारोह में पद्म श्री मधु मंसूरी की आकर्षक प्रस्तुति लोगो को लुभा रही है।
यूं तो झारखंड की धरा को ऊपर वाले ने प्रकृति,कला और संस्कृति से बखूबी नवाजा है।
आइए जानते है झारखंड आंदोलन के लिए कई नागपुरी गीत लिखने और गाने वाले पद्म श्री मधु मंसूरी हसमुख के बारे में। 4 सितम्बर 1948 को रांची के सिमिलिया में जन्में मधु मंसूरी ने सन् 1960 जब उनकी आयु 12 वर्ष थी उन्होंने अपना पहला गाना गाया। उनके गायन और लेखन की प्रतिभा को देखकर इन्हें कई उपाधियों से नवाजा गया है।
उनके कई उत्कृष्ट रचनाओं के अनुपम श्रृंखला में *नागपुर कर कोरा* व *गांव छोड़ब नहीं जंगल छोड़ब नहीं* उल्लेखनीय है।

Related posts

भोजपुर:शाहपुर प्रखंड में खुला लोजपा रामविलास का कार्यालय।

rktvnews

इंदौर:मांगलिया डिपो से पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति, अफवाहों से दूर रहने की अपील।

rktvnews

दुबई एयर शो 2023 में भारतीय वायुसेना का दस्ता शामिल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग 29 जून : 24

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ के निर्विरोध अध्यक्ष बने।

rktvnews

रसों का महासंगम: आज ओज, व्यंग्य और मोहब्बत की मखमली शायरी से महकेगा वीर कुंवर सिंह स्टेडियम।

rktvnews

Leave a Comment