RK TV News
खबरें
Breaking News

इंदौर:मांगलिया डिपो से पेट्रोल-डीजल की सुचारू आपूर्ति, अफवाहों से दूर रहने की अपील।

इंदौर/मध्यप्रदेश ( मनोज कुमार प्रसाद) 25 मार्च।इंदौर जिले में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और सुचारू बनी हुई है। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देश पर आज सुबह 6 बजे से मांगलिया स्थित एचपीसीएल, भारत पेट्रोलियम एवं इंडियन ऑयल के डिपो पर टैंकरों में ईंधन भरने का कार्य तेज गति से प्रारंभ कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 8 बजे तक मांगलिया डिपो से हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 25 टैंकर लोरियां, भारत पेट्रोलियम की 17 तथा इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की 19 टैंकर लोरियां विभिन्न पेट्रोल पंपों के लिए रवाना हो चुकी हैं। डिपो पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल एवं डीजल उपलब्ध है और पूरी क्षमता के साथ टैंकरों को भरा जा रहा है।
जिला प्रशासन की टीम सुबह 5 बजे से ही सक्रिय होकर मांगलिया डिपो तथा फील्ड के पेट्रोल पंपों का सतत निरीक्षण कर रही है, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और ईंधन की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकता के अनुसार ही पेट्रोल-डीजल प्राप्त करें। जिले में ईंधन की कोई कमी नहीं है तथा आपूर्ति पूरी तरह व्यवस्थित रूप से जारी है।

Related posts

राजस्थान:अजमेर के वैशाली नगर को 17 साल बाद मिलेगा सामुदायिक भवन, विधानसभा अध्यक्ष ने तकनीकी अड़चने दूर करवाई, निर्माण कार्य हुआ शुरू।

rktvnews

केंद्रीय कृषि मंत्री श्री तोमर द्वारा बीज संबंधी साथी पोर्टल व मोबाइल एप्लीकेशन लांच।

rktvnews

देवघर:जिलावासियों की सुविधा हेतु सिविल सर्जन द्वारा C-Arm मशीन का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

जिलाधिकारी ने फसलों की सिंचाई हेतु जलापूर्ति की समीक्षा बैठक की।

rktvnews

आरा में मलेरिया को भागाएंगे, समाज को बचाएंगे” नारों साथ विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई।एसीएमओ डॉ के एन सिन्हा ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

मध्यप्रदेश:पाणिग्रहण संस्कार 16 संस्कारों में सबसे महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment