RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

दुबई एयर शो 2023 में भारतीय वायुसेना का दस्ता शामिल।

नई दिल्ली/08 नवम्बर।भारतीय वायु सेना (आईएएफ) का एक दस्ता 13 से 17 नवम्बर, 2023 तक दुबई में होने वाले द्विवार्षिक एयरशो में भाग लेने के लिए दुबई के अल मकतूम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा है। आईएएफ दस्ते में दो स्वदेशी प्लेटफॉर्म – हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस और अत्याधुनिक हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) ध्रुव शामिल हैं। हांलाकि एयरशो के दौरान तेजस स्थैतिक और हवाई प्रदर्शन दोनों का हिस्सा होगा; सारंग हेलीकॉप्टर प्रदर्शन टीम अपने एरोबेटिक्स कौशल का प्रदर्शन करेगी। 2021 संस्करण में भी भाग लेने के बाद, तेजस और सारंग प्रदर्शन टीमों के लिए दुबई एयरशो में भीड़ को मंत्रमुग्ध करने का यह लगातार दूसरा अवसर है।
आईएएफ दस्ते का प्रदर्शन उसके सी-17 ग्लोबमास्टर III परिवहन विमान द्वारा किया जा रहा है। टीमें सबसे पहले 13 नवम्बर 2023 को उद्घाटन समारोह में प्रदर्शन करेंगी और उसके बाद दुनिया की अन्य प्रमुख हवाई प्रदर्शन टीमों के साथ हवाई क्षेत्र साझा करेंगी। यह तेजस और ध्रुव जैसे स्वदेशी प्लेटफार्मों की भागीदारी के माध्यम से भारतीय विमानन उद्योग द्वारा की गई तीव्र प्रगति को प्रदर्शित करने का भी एक अवसर है।

Related posts

भोजपुर:मां आरण्य देवी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर हुआ आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जीविका द्वारा नारायणपुर में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

रसायन एवं पेट्रोरसायन विभाग रसायनों और पेट्रोरसायनों के लिए अनिवार्य बीआईएस मानकों को लागू कर रहा है।

rktvnews

आनंद मोहन की समय से पहले रिहाई पर स्वर्गीय कृष्णैया की पत्नी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 8 मई को करेगी सुनवाई।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज द्वारा आयोजित हुआ ‘शक्तिपात-दीक्षा’ कार्यक्रम!भगवत् कृपा होती है तभी कोई व्यक्ति साधना के पथ पर बढ़ता है : माँ विजया

rktvnews

पटना में नहीं दिखा बिहार बंदी का असर।

rktvnews

Leave a Comment