RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आरा नगर निगम स्थाई कर्मचारी संघ का कार्यकर्ता कंवेंशन सम्पन्न! 7 वें वेतन आयोग का लाभ लागू कराने की मांग सहित 4 सूत्री मांगों पर आंदोलन का फैसला – दिलराज प्रीतम!

आरा /भोजपुर (अमरेश सिंह)06 अगस्त।आज वीर कुंवर सिंह स्टेडियम के छत पर आरा नगर निगम स्थाई कर्मचारी संघ के बैनर तले एक कार्यकर्ता कंवेंशन आयोजित हुआ!इस कंवेंशन की अध्यक्षता भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी ने की!इस कवेंशन में भाकपा-माले आरा नगर सचिव दिलराज प्रीतम,अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोपगुट के जिला सचिव सुमन कुमार सिंह,भाकपा-माले जिला कमेटी सदस्य गोपाल प्रसाद अतिथि के बतौर मौजूद थे!इस कंवेंशन मे तय किया गया कि 1.छठा वेतन आयोग मे सुधार कर वेतन भुगतान एवं उसका अंतर राशि का भुगतान किया जाय.2..ACP का लाभ आरा नगर निगम दे.3.सातवां वेतन आयोग का लाभ आरा नगर निगमकर्मियों को शीध्र दी जाय.4.गजट में मौजूद पारिवारिक पेंशन लागू हो!
आरा नगर निगम स्थाई कर्मचारी संघ के कंवेंशन को संबोधित करते हुए भाकपा-माले नगर सचिव दिलराज प्रीतम ने कहा कि आरा नगर निगम आकंठ भ्रष्टाचार मे डुबा हुआ है!आरा मेयर और डिप्टी मेयर एक दूसरे पर कमिशन खोरी का किचड़ उछालते है नगर आयुक्त तमाशा देखते है और ठेकेदार राशि हड़प मे लगे हैं!
महासंघ गोप गुट के जिला सचिव सुमन कुमार सिंह कहा ने कहा कि आयुक्त से लेकर मेयर तक आरा नगर के विकास से कोई मतलब नहीं है न ही अपने कर्मचारियों से!माले नेता ने कहा कि कर्मचारियों के मांगों पर जोरदार संघर्ष होगा!
आगे उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की एकता और संगठन की मजबूती पर बल दिया!
कंवेंशन के अंत मे एक 9 सदस्य संयोजन समीति कर गठन हुआ!अमरनाथ प्रसाद संयोजक चुने गये तथा उमेश सुमन को कार्यालय सचिव चुना गया!संयोजन समिति में अमरनाथ प्रसाद,अशोक कुमार सिंह,शत्रुधन कुमार,सुरेन्द्र सिंह,जयनंदन सिंह,लाली राम,कृष्ण कुमार यादव,लूची देवी,सोनापति देवी शामिल हैं!

Related posts

सारण:विशिष्ट शिक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के राजनीतिक कार्यकलाप में शामिल होने पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर उनके विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी।

rktvnews

शिक्षित युवाओं में बेरोज़गारी की उच्च दर।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्वतंत्र, निष्पक्ष और भयमुक्त चुनाव को लेकर प्रशासन का फ्लैग मार्च!जिला निर्वाचन अधिकारी, एसपी सहित आला अधिकारी हुए शामिल।

rktvnews

कल “आनंदमय”होगा शाहाबाद!भाव में छलकेगे “आंसु”।

rktvnews

किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी का मुरादाबाद में भव्य शोरूम लॉन्च।

rktvnews

माइक्रो फाइनेंस संस्थानों के मकड़जाल में फंसी महिलाएं।

rktvnews

Leave a Comment