RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

आरा रेलवे जंक्शन विश्वस्तरीय स्टेशन बनेगा!रमना मैदान सुन्दर और अतिक्रमण मुक्त होगा साथ ही वीर कुँवर सिंह पार्क का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा:आर.के.सिंह

आरा /भोजपुर (अमरेश सिंह) 06 अगस्त।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अमृत भारत रेलवे योजना के तहत पूरे देश में 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास का शुभारंभ कार्यक्रम के अंतर्गत भोजपुर जिला के आरा जंक्शन और बिहिया स्टेशन का भी शिलान्यास किया गया। आरा जंक्शन का पुनर्विकास 27.9 करोड़ और बिहिया स्टेशन का पुनर्विकास 23.1 करोड़ रुपए की लागत से होगा।
आरा स्टेशन परिसर में रेलवे द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय ऊर्जा मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह की उपस्थिति में प्रधानमंत्री द्वारा पुनर्विकास का शिलान्यास किया गया। उक्त अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री सह आरा विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह, दानापुर डीआरएम,वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय कुलपति चतुर्वेदी जी,आरा मेयर इंदु देवी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
उक्त अवसर पर केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि देश के 508 स्टेशनो मे आरा और बिहिया का शामिल होना जिले के लिए गर्व की बात है।पहले ये स्टेशन अमृत भारत रेलवे योजना मे शामिल नही थे, लेकिन मेरे कहने पर रेलवे मंत्री अश्विन वैष्णवी ने दोनो स्टेशनो का नाम जोड़ा, जिसके लिए वे और प्रधानमंत्री धन्यवाद के पात्र है और भोजपुर जिला की तरफ से मै उन्हे आभार प्रकट करता हूँ। उन्होंने कहा की आरा जंक्शन पर पहले से विकास का काम किया जा रहा है।वाशिंगपिट,महत्वपूर्ण ट्रेनो का ठहराव,नए प्लेटफार्म का निर्माण सहित आधुनिक सुविधायुक्त कार्य हुए है,लेकिन मुझे आरा जंक्शन को विश्वव्यापी स्टेशन बनाना है। यह शाहाबाद सहित आरा- हाबड़ा मुख्य लाईन का महत्वपूर्ण स्टेशन है।यहाँ सभी विश्वस्तरीय सुविधाएं प्राप्त होगी। साथ ही बिहिया स्टेशन सहित अन्य स्टेशनों का भी कायाकल्प पलटेगा।
कार्यक्रम को विधायकद्वय,कुलपति और डीआरएम द्वारा भी संबोधित किया गया।
स्टेशन कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री द्वारा रमना मैदान,पार्क,क्षत्रिया स्कूल,राजकीय कन्या विद्यालय और नहर के सौंदर्यीकरण का निरीक्षण किया गया।
रमना मैदान मे हो रहे सौंदर्यीकरण के काम का निरीक्षण करने के दौरान आर के सिंह ने रमना को अतिक्रमण मुक्त कराने का निर्देश दिया।लोगो द्वारा बताए गए महत्वपूर्ण सुझाव को सुनते हुए हो रहे कार्यो मे सुधार का निर्देश देते हुए गाँधी मैदान पटना की तर्ज पर बनाने का निर्देश दिया। साथ ही पूरे रमना मैदान सहित वीर कुँवर सिंह पार्क का निरिक्षण किया और फैली हुई गंदगी और अतिक्रमण को यथाशीघ्र हटाने का निर्देश दिया। पार्क का सौंदर्यीकरण भी बहुत जल्द होने की बात कही।
क्षत्रिया विद्यालय और राजकीय कन्या विद्यालय मे सीएसआर फंड द्वारा स्कूल के आधुनिकीकरण और विकास के लिए केन्द्रीय मंत्री द्वारा राशी निर्गत की गई है।दोनो विद्यालयो मे किए गए और किए जानेवाले कार्यो का निरीक्षण करते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए उपस्थित पदाधिकारियो को निर्देश दिया।
नहर मे हो रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने अतिक्रमण को यथाशीघ्र हटाने और नहर के दोनो तरफ पेड़ लगाने का निर्देश दिया।बड़े पेड़ों को उसी रुप मे दूसरे जगह हटाने की भी बात कहीँ।
नीरीक्षण कार्यक्रम के बाद केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह जगदीशपुर स्थित बरनाव गाँव मे बिजली करंट से मरे कार्यकर्ता सुशील सिंह के परिजनो से मिलकर सांत्वना दी और मुआवजा की राशी देने का निर्देश बिजली पदाधिकारी को दिया। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रमों के दौरान ईं धीरेन्द्र सिंह,विजय सिंह,अखिलानंद ओझा,उदय सिंह,वंदना राजवंशी, राकेश सिंह,शंभु चौरसिया,अजय सिंह,प्रेम पंकज ललन,बिनय बेलाऊर,विनय सिंह,रितुराज, कुंदन सिंह तोमर,रंजीत सिंह,मंटु सिंह,जयंत किशोर आदि शामिल रहे।उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह द्वारा विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

Related posts

आजमगढ़:मॉरीशस की चेयरमैन एवं अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका और नेपाल के प्रथम प्रमुख आयुक्त करेंगे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी सम्मेलन का उद्घाटन: अरविंद चित्रांश

rktvnews

मध्यप्रदेश:गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण करें निर्माण कार्य : उप मुख्यमंत्री जितेंद्र शुक्ल

rktvnews

देवघर:स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में सदर अस्पताल को विभिन्न आधुनिक उपकरण बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष से : उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

भारतीय वायु सेना का अलंकरण समारोह।

rktvnews

भक्ति ही मुक्ति का श्रेष्ठ साधन है: आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोजपुर:आर.वी.एस.पब्लिक स्कूल में हुआ सीनियर टग ऑफ वॉर राज्य प्रतियोगिता का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment