RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

बसंत अबके बरस..!

रचनाकार:सुमन कुमार सिंह(आरा)

बसंत अबके बरस..!

आना था उसे जिस रस्ते से
और लौटेगा जिधर से
खड़ा रहा इसबार भी मैं
ठीक-ठीक वहीं

वहीं बाजू में खड़े गदराए सहिजन पर
मगन मन झूलती गिलहरियाँ
उसकी आहट से अनभिज्ञ
कुतरे जा रहीं सफेद फूलों को

आम व जामुन के पत्तों में
मची रही होड़ कि
कौन कितना तेज़ी से
उतर सकता है जमीं पर

सनसनाती हवा रह-रह के झकोरती
जैसे कोई आ रहा हो
वायु-वेग संग

रोज की तरह हँसी-ठट्ठा करते
कोचिंग क्लासेज वाले लड़कों से
होड़ लेने में असमर्थ
अब भी सकुचाई भागी जा रही
लड़कियाँ सधे पाँव

अभी कुछ हीं दिनो पहले
गमले में उगे गुलाब से
कैसे कह दूँ सबकुछ
उसके बारे में

और हैरान-परेशान
मैं निहारते रहा तब से अब तक
उसकी राह ।

 

Related posts

डॉ मनसुख मंडाविया ने जी-20 देशों और यूनिसेफ के प्रतिनिधियों के साथ पणजी, गोवा में जन औषधि केंद्र का दौरा किया।

rktvnews

भोजपुर: एसबी कालेज के एनएसएस इकाई 2 द्वारा “शिक्षा पर सबका हक अभियान”।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, पिछले 9 वर्षों ने भारत को एक लागत प्रभावी चिकित्सा गंतव्य में बदल दिया है

rktvnews

पद्मश्री से सम्मानित कपिलदेव प्रसाद के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की।

rktvnews

सारण:अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर साइकिल रैली को जिलाधिकारी ने दिखाई हरी झंडी!अनुमंडल मढ़ौरा एवं प्रखंडों में भी साइकिल रैली का आयोजन।

rktvnews

भोपाल:अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष में महामना पं. मदनमोहन मालवीय ने राष्ट्र को दी दिशा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment