RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

पूर्व गणतंत्र दिवस परेड में सम्मिलित होने के लिए स्वयं सेविकाओं का चयन शिविर आयोजित हुआ।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 11 सितंबर।वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2023 हेतु स्वयं सेविकाओं के चयन का आयोजन किया गया। चयन समिति के सदस्य के रूप में एन सी सी पांचवी बिहार बटालियन के गौतम कुमार हवलदार , मनोज कुमार सिंह, सूबेदार मेजर, संगीत एवं नृत्य विशेषज्ञ डॉक्टर कावेरी मोहन तथा लतिका वर्मा एवं अन्य सदस्य के रूप में डॉक्टर प्रसुन्जय कुमार सिंहा, पूर्व कार्यक्रम समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की सहभागिता रही ।
इस चयन में कुल सात महाविद्यालय की एक्कीस स्वयं सेविकाओं ने अपने-अपने कार्यक्रम पदाधिकारी के साथ भाग लिया । इनके अतिरिक्त संजय कुमार तिवारी, वैभव आनंद, बीरबल ,आदित्य ,रेखा सुरेखी ,अनीशा एवं अन्य स्वयंसेवक सेविकाओं ने भी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाई। कार्यक्रम 10:00 बजे सुबह नवारुण घोष एवं संजय चौबे कार्यक्रम पदाधिकारीगण के द्वारा पंजीकरण से शुरू हुआ । तत्पश्चात ऊंचाई दौड़, परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देख इनकी गुणवत्ता की जांच की गई। स्वयं सेविकाओं में काफी उत्साह एवं लगन देखा गया। इनमें सभी मापदंडों को पूरा करने वाली छात्रा स्वयंसेवकों की उनकी प्रस्तुति के आधार पर एक मेधा सूची तैयार की गई । समस्त कार्यक्रम कार्यक्रम समन्वयक डॉ विकास चंद्र ने अपनी देखरेख में प्रत्येक कार्यक्रम को संपन्न कराया।

Related posts

देवघर:शिक्षा स्तर को बेहतर और स्कूलों की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर दें विशेष रूप से ध्यानः-उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

देशी शराब के साथ तीन गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त ने जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंड,भवन गणना एवं जनगणना-2027 समेत वज्रपात एवं लू को लेकर नागरिकों को किया जाएगा जागरूक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने बिहार के निवर्तमान राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर एवं नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से राजभवन में की शिष्टाचार मुलाकात।

rktvnews

भारतीय वायुसेना ने ‘नि-क्षय मित्र’ के तहत 765 टीबी रोगियों को सहायता देने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की।

rktvnews

छत्तीसगढ : मुख्यमंत्री ने पूर्व राज्यसभा सांसद स्वर्गीय गोपाल व्यास के अंतिम दर्शन में शामिल होकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment