RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : 235 पीस अंग्रेजी शराब के साथ एक गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 30 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर थाना के थानाध्यक्ष अजय कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर सुरेमनपुर गाँव के हरिजन टोली के पास से 180 एम एल का 235 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज कृष्णकांत राम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उक्त शराब को जप्त कर लिया है। कृष्णकांत राम उत्तर प्रदेश से नाव से शराब लाकर सुरेमनपुर हरिजन टोली के पास रखे हुए था। इसी बीच पुलिस ने छापामारी करके उक्त शराब को जप्त कर लिया। बरामद शराब की कुल मात्रा 42.300 लीटर है। कृष्णकांत राम लच्छू टोला के बबन राम का पुत्र बताया जाता है। इस संबंध में पुलिस ने उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर शराब धंधेबाज कृष्णकांत राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Related posts

चतरा:सिमरिया प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी को लगी फटकार, बीपीओ से स्पष्टीकरण के माध्यम से मांगा गया जवाब।

rktvnews

उत्तरांचल प्रेस क्लब की ओर से संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन।

rktvnews

भोजपुरी चित्रकला का संरक्षण व संवर्धन तभी संभव है जब भोजपुरी भाषा भाषी लोगों में अपनी कला व संस्कृति के प्रति गौरव बोध होगा:संजीव सिन्हा

rktvnews

लखीसराय: “वोट देकर बने भविष्य मेकर” के संदेश के साथ जीविका दीदियां कर रही मतदाताओं को जागरूक।

rktvnews

भारत और मलेशिया का द्विपक्षीय समुद्री अभ्यास समुद्र लक्ष्मण।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा विधायक सह एनडीए भाजपा प्रत्याशी राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा क्षेत्र के दर्जनों गांवों मे किया गया जनसंपर्क।

rktvnews

Leave a Comment