RK TV News
खबरें
Breaking Newsमनोरंजन

म्यूजिकल कॉन्सर्ट में फरहान अख्तर की शानदार प्रस्तुतियों ने श्रोताओं का जीता दिल।

जयपुर/राजस्थान 05 अगस्त। पर्यटन विभाग द्वारा शुक्रवार को जयपुर स्थित एक्जीबिशन हॉल, जे.ई. सी. सी. सीतापुरा में म्यूजिक कॉन्सर्ट का आयोजन किया। समारोह में लोकप्रिय संगीतकार फरहान अख्तर अपनी एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में उपस्थित सभी का दिल जीत लिया। उनकी एक से बढ़कर एक अद्भुत और अविस्मरणीय प्रस्तुतियों से संगीत उत्सव की एक माला बनकर मंच पर उतरी। सुर, लय और ताल के भव्य आयोजन से कार्यक्रम में उल्लास भरा रहा। साथ ही लाइट्स के फ्यूजन में संगीत, प्रेम के साथ कई भाव नजर आयें। उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से गुलाबी नगरी में संगीतमय माहौल बना दिया।
संगीतकार अख्तर ने दिल धड़कने दो…., दिल चाहता है….., हवन करेंगे, हवन करेंगे….., मैं ऐसा क्यों हूं……, पिछले सात दिनों में……, ख्वाबों के परिंदे……, चाहत के दो पल भी……, हम है नए अंदाज क्यों हो पुराना….. एक के बाद एक संगीतमय प्रस्तुतियों से महफिल में समा बांध दिया। उन्होंने अपनी प्रस्तुतियों पर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। सुर और ताल से सजे इस कार्यक्रम में राजस्थान पर्यटन की झलक दिखाई दी, जिससे दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
कार्यक्रम के दौरान फरहान अख्तर ने पर्यटन के क्षेत्र में राजस्थान सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को सराहा। साथ ही उन्होंने अपनी नई फिल्म “जी लें जरा” की शूटिंग राजस्थान में करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पर्यटन उद्योग की असीम संभावनाएं हैं एवं इस हेतु राजस्थान सरकार का पर्यटन विभाग उचित दिशा में प्रयास कर रहा है। इन प्रयासों का ही नतीजा है कि आज मुंबई फिल्म उद्योग के अधिकांश फिल्मकार राजस्थान में शूटिंग करना चाह रहे हैं। फिल्मों की शूटिंग से राज्य में न केवल पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार के नवीन साधन भी प्राप्त हो रहे हैं।
म्यूजिकल कॉन्सर्ट में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष वैभव गहलोत, प्रमुख शासन सचिव कुलदीप रांका, पर्यटन विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के शासन सचिव गौरव गोयल, पर्यटन निदेशक डा. रश्मि शर्मा सहित अन्य उच्च अधिकारी भी उपस्थित रहें।

Related posts

राष्ट्रपति ‘सशक्त नारी, समृद्ध दिल्ली’ कार्यक्रम में शामिल हुईं।

rktvnews

वैशाली:महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा बरैला झील: जिला पदाधिकारी

rktvnews

भोपाल:ऑन लाइन गीता प्रतियोगिता और गीता पाठ में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली अधिकारियों की बैठक!फील्ड विजिट बढ़ाएं अधिकारी : उपायुक्त

rktvnews

भोजपुर:जिनवाणी मैनेजमेंट कॉलेज के रोजगार मेला में 447 युवा युवतियों को मिला रोजगार।

rktvnews

पटना:जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment