RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

आगामी लोक अदालत को ले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह विधिक प्राधिकार सचिव आदित्य सुमन की बैठक! अधिक से अधिक वादों के निपटारे पर दिया गया जोर।

आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)05 अगस्त।आगामी 09 सितंबर 23 को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर आदित्य सुमन द्वारा दो बैठक का आयोजन अपने प्रकोष्ठ में किया गया। जिसमें एक बैठक कार्यालय लिपिक, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, कार्यालय लिपिक, सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, कार्यालय लिपिक, अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी, कार्यालय लिपिक, रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी एवं कार्यालय लिपिक, सभी न्यायिक दंडाधिकारी के साथ किया गया वहीं दूसरी बैठक विद्युत विभाग के अधिवक्तागण के साथ आयोजित की गई। बैठक में आए सभी कार्यालय लिपिक से आगामी 9 सितंबर को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक निष्पादन हेतु वादों की सूची तैयार करने के साथ कई अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए। वहीं विद्युत विभाग के अधिवक्तागण के साथ हुए बैठक में विद्युत वाद में सुलह हेतु पक्षकारगण की विस्तृत सूची की मांग की गई। बैठक में कार्यालय लिपिक, बसावन राम, गोविंदा कुमार, दीपू कुमार पांडे, जितेंद्र कुमार, संतोष कुमार भगत, उज्जवल नारायण, एके गौतम, राहुल कुमार, निक्कू कुमार, शैलेंद्र कुमार, राजेश कुमार चौबे, संतोष कुमार गिरी एवं अन्य उपस्थित हुए।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के शपथ ग्रहण के साक्षी बने कुनकुरीवासी।

rktvnews

इंडियन ऑयल नई दिल्ली 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा दिखाने उतरेंगे 100 पेरिस पैरा ओलंपिक मेडलिस्ट।

rktvnews

मुख्यमंत्री चौहान ने शौर्य स्मारक पहुँचकर शहीदों को नमन किया।

rktvnews

भोजपुर:लोक कलाकार भिखारी ठाकुर की पुण्यतिथि पर अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

सामग्री निर्माणकर्ता भारत के डिजिटल दूत हैं, उन्हें भारत की कथा पूरी दुनिया में पहुंचानी चाहिए: पीयूष गोयल

rktvnews

चतरा:जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी आमजनों की समस्याएं, त्वरित निष्पादन हेतु दिए निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment