RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)29 अप्रैल। बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के आदेश के आलोक में जिलाधिकारी, पटना डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बुधवार को बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन ने अपर समाहर्ता राजस्व, पटना, भूमि सुधार उप समाहर्ता, पटना तथा अंचल अधिकारी को निदेशित किया कि यथाशीघ्र ठाकुरवाड़ी के सभी चल-अचल सम्पतियों तथा बैंक खाताओं की विवरणी तैयार कर उपलब्ध कराएँ।
उन्होंने कहा कि सभी प्रकार का लेन-देन, विनिमय आदि पर तत्काल रोक रहेगा।
उन्होंने ठाकुरवाड़ी की परिसम्मतियों, दुकानों, आय-व्यय का लेखा-जोखा भी तैयार करने हेतु अपर समाहर्ता को निदेशित किया।
बताते चलें कि बाबा भीखम दास ठाकुरवाड़ी के न्यास समिति के निष्क्रिय रहने की स्थिति में न्यास पर्षद द्वारा जिलाधिकारी, पटना को अस्थायी न्यासधारी नियुक्त किया गया है। न्यास के कुशल संचालन एवं सम्यक व्यवस्था, सम्पति की सुरक्षा एवं संरक्षण हेतु न्यास समिति का गठन बाद में किया जाएगा। तत्काल बाबा भीखम दास ठाकुड़वारी से संबंधित सभी बैंक खाताओं का संचालन जिला पदाधिकारी, पटना के हस्ताक्षर से करने का निदेश दिया गया है। साथ ही न्यास समिति के गठन हेतु नामों का प्रस्ताव पर्षद के कार्यार्थ अतिशीघ्र भेजने हेतु जिला पदाधिकारी, पटना को निदेशित किया गया है।

Related posts

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

भोजपुर:आम आदमी पार्टी इंडिया एलायंस के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद के समर्थन चला रही है नुककड सभा।

rktvnews

रांची:माँ काली मंदिर बड़ा पूजा महोत्सव के आज दूसरे दिन एक लाख लोगों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

rktvnews

राजस्थान:मंत्रिमण्डल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय।

rktvnews

पंचायत सचिवों और सामाजिक सुरक्षा डाटा एंट्री ऑपरेटर का एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित।

rktvnews

चतरा:पेयजल समस्या निवारण पखवाड़ा: तेज हुई कार्रवाई, उपायुक्त की निगरानी में जमीनी स्तर पर मिल रहा समाधान।

rktvnews

Leave a Comment