RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

अमृत उद्यान 16 अगस्त से जनता के लिए खुलेगा।

नई दिल्ली/03 अगस्त।उद्यान उत्सव-II के अंतर्गत अमृत उद्यान 16 अगस्त, 2023 से एक महीने (सोमवार को छोड़कर) के लिए जनता के लिए खुलेगा। 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर यह विशेष रूप से शिक्षकों के लिए खुला रहेगा।
उद्यान उत्सव-II का उद्देश्य आगंतुकों को ग्रीष्मकालीन वार्षिक फूलों को दिखाना है।
आगंतुक 10:00 बजे से 17:00 बजे तक (अंतिम प्रवेश 16:00 बजे) तक उद्यानों का भ्रमण कर सकते हैं। प्रवेश नॉर्थ एवेन्यू के निकट राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर 35 से होगा।
बुकिंग 7 अगस्त 2023 से राष्ट्रपति भवन की वेबसाइट (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर ऑनलाइन की जा सकती है। उद्यान देखने आने वाले व्यक्ति गेट नंबर 35 के निकट सेल्फ सर्विस कियोस्क से प्रवेश के लिये पास प्राप्त कर सकते हैं। अमृत उद्यान में प्रवेश निःशुल्क है।
अमृत उद्यान को इस वर्ष 29 जनवरी से 31 मार्च तक उद्यान उत्सव-I के अंतर्गत खोला गया था। उद्यान देखने 10 लाख से अधिक लोग आये थे।
अमृत उद्यान के साथ-साथ आगंतुक (https://visit.rashtrapatibhavan.gov.in/) पर ऑनलाइन स्लॉट बुक करके राष्ट्रपति भवन संग्रहालय भी देख सकते हैं। सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी उद्यान उत्सव-II के दौरान संग्रहालय का निःशुल्क भ्रमण कर सकते हैं।

Related posts

भोजपुर पुलिस ने अपराध को अंजाम देने के पूर्व अपराधी को हथियार के साथ किया गिरफ्तार।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:सांसद आर के सिंह से नाराज शाहपुर के भाजपा समर्थकों ने की बैठक।

rktvnews

बेतिया:गाँवों को स्वच्छ एवं साफ-सुथरा रखना बेहद जरूरी : उप विकास आयुक्त

rktvnews

सांसद,मंत्रीगण एवं कार्यकर्ताओं पर पुलिस के क्रूरतम प्रहार पर अविलंब राष्ट्रपति शासन लगे:बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ प्रवक्ता धीरेन्द्र प्रसाद सिंह

rktvnews

रक्षा मंत्री ट्रॉफी वर्ष 2022 के लिए सर्वश्रेष्ठ सशस्त्र बल चिकित्सा सेवाओं हेतु और सर्वश्रेष्ठ कमांड अस्पतालों के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान की गई।

rktvnews

Leave a Comment