RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : कार व अज्ञात वाहन के टक्कर में एक की मौत दूसरा जख्मी।

शाहपुर में दुर्घटनाग्रस्त आल्टो कार

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 24 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास एक ऑल्टो कार तथा एक अज्ञात वाहन के आमने-सामने की टक्कर में कार चालक सुमित कुमार (32वर्ष)  की मौत घटनास्थल पर हो गई जबकि कार पर सवार राजेश कुमार जख्मी हो गया। जख्मी राजेश कुमार की चिकित्सा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में की गई। मृतक सुमित कुमार आरा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गाँव निवासी गोरखनाथ यादव का पुत्र बताया जाता है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रजनीकांत ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर जख्मी को अस्पताल भेजा और शव को अपने कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया। जख्मी राजेश कुमार भी आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कौशिक दुलारपुर गाँव का रहने वाला बताया जाता है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि दोनों एक शादी समारोह मे शामिल होने के बाद अपने गाँव कौशिक दुलारपुर लौट रहे थे। रात में जगे होने के कारण पलक झपकने से दुर्घटना घटी। पुलिस ने ऑल्टो कार को जप्त कर लिया है। जबकि अज्ञात वाहन का चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा।

Related posts

मैं कौन हूं यह समझना चाहिए :जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

भोजपुर पैंथर क्रिकेट क्लब ने आरा क्रिकेट अकादमी बी को 58 रनों से हराया।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार देर सायं सुशासन सहयोगियों के 7वें दल के साथ बैठक की।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में तीन पालियों में निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों की बैठक संपन्न, विपत्रों की निकासी में सावधानी बरतने के सख्त निर्देश।

rktvnews

विद्वता और दूरदर्शिता का प्रतीक: बिहार के नए राज्यपाल आरिफ़ मोहम्मद ख़ान।

rktvnews

विहंगम योग जिला कार्यालय का उद्घाटन ।

rktvnews

Leave a Comment