RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

अरविंद कुमार चौधरी प्रधान सचिव वित्त विभाग बिहार पटना द्वारा जाति आधारित जनगणना को ले औचक निरीक्षण।

सीतामढ़ी/ बिहार 03 अगस्त।पुनः जाति आधारित जनगणना को लेकर अरविंद कुमार चौधरी प्रधान सचिव वित्त विभाग बिहार पटना द्वारा रुनीसैदपुर प्रखंड के प्रेमनगर में वार्ड नंबर 4,9,7 में जाकर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने घर के मालिकों से बात कर उनका नाम पता जाना। उपस्थित ग्रामीणों से हो रहे जनगणना को लेकर फीडबैक लिया।
उन्होंने स्थानीय पर्यवेक्षक एवं प्रगणक को गलत नाम को आधार से मिलाकर सुधारने का निर्देश दिया। चल रहे जनगणना कार्य की प्रगति से वह काफी संतुष्ट हुए। उन्होंने कहा कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर करें साथ ही ससमय जातीय गणना कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। एवं अन्य आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उक्त निरीक्षण में जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी मनेश कुमार मीणा, अपर समाहर्ता मनीष शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी सीतामढ़ी सदर प्रशांत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी रुनीसैदपुर उपस्थित थे।

Related posts

घरेलू एयरलाइनों द्वारा ले जाए जाने वाले यात्रियों में 36.10 प्रतिशत वार्षिक वृद्धि और 15.24 प्रतिशत मासिक वृद्धि दर्ज हुई।

rktvnews

राजस्थान: पूर्ण भव्यता से मनाया जाए राजस्थान दिवस और गणगौर का त्यौहार : उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी

rktvnews

वाचस्पति सारस्वत सम्मान से नवाजे गए ज्ञानचंद सोनीवाल जी।

rktvnews

केंद्रीय सूचना आयोग में आठ नए सूचना आयुक्तों को पद की शपथ दिलाई गई।

rktvnews

दरभंगा:100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के समापन कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भारत का 2028 तक स्वदेशी सौर सेल बनाने का लक्ष्य; हम स्वदेशी वेफर्स और इनगॉट्स की ओर बढ़ रहे हैं: केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी

rktvnews

Leave a Comment