RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

आजादी के अृमत महोत्सव के तहत ‘मेरी माटी, मेरा देश’ अभियान चलेगा!अभियान में हरियाणा की होगी विशेष भागीदारी

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 03 अगस्त। देश में आजादी के अृमत महोत्सव की गूंज के दौरान शहीदों के सम्मान में एक खास अभियान शुरू किया जा रहा है। इस अभियान में राज्य की विशेष भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आज हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी उपायुक्त के साथ बैठक की। इस दौरान मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल ने बिंदुवार इस कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
अग्रवाल ने कहा कि पिछले वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत हरियाणा में हर घर झंडा लहराकर आजादी का जश्न मनाया था। पिछले एक साल में हरियाणा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करवाए गए हैं। इस बार देश में वीर-वीरांगनाओं को सम्मान देने के लिए ‘मेरी माटी, मेरा देश’ ‘माटी को नमन वीरों का वंदन’ अभियान शुरू होगा। देश की मिट्टी हम सब को एक धागे में पिरोने का काम करती है। इस अभियान के तहत देशभर में हमारे अमर बलिदानियों की याद में अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में नागरिकों को 5 प्रण लेने हैं। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानियों को भी बुलाया जाए।
मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव ने कहा कि पिछली बार की तरह इस बार भी 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा ताकि लोगों में राष्ट्रीयता की भावना इसी प्रकार जागृत रहे। इसके लिए नागरिक सभी राशन डिपो की दुकान से झंडे खरीद सकते हैं। इस दौरान सभी सरकारी भवन दफ्तरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। लोगों की सहभागिता से हर घर-हर मुंडेर पर झंडा लगेगा।
उन्होंने बताया कि ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत प्रदेश में ‘अमृत कलश यात्रा’ भी निकाली जाएगी। सभी जिलों में यह कार्यक्रम 9 से 15 अगस्त तक चलाए जाएंगे। इसके लिए राज्य के सभी 143 खंडों से कलश में मिट्टी लेकर युवा कोऑर्डिनेटर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर जाएंगे। सबसे पहले ग्राम स्तर पर सभी गांव से कलश में मिट्टी लेकर खंड स्तर पर पहुंचेंगे। इसके बाद इन सभी से खंड स्तर पर ही एक कलश में मिट्टी डालकर युवा कोऑर्डिनेटर कर्तव्य पथ की ओर रवाना होंगे। इस दौरान जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देश के गांव-गांव व कोने-कोने से 7500 कलशों में मिट्टी लेकर ये यात्रा देश की राजधानी दिल्ली में कर्तव्य पथ पर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव में 75 पौधे लगाए जाएंगे जिससे ‘अमृत वाटिका’ का निर्माण किया जाएगा। ये ‘अमृत वाटिका’, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ का भी बहुत ही भव्य प्रतीक बनेगी।
देश की इन विभूतियों की स्मृति में ग्राम पंचायतों में विशेष शिलालेख भी स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने गांव की पवित्र मिट्टी को हाथ में लेकर शपथ लेते हुए अपनी सेल्फी को yuva.gov.in पर अपलोड करेंगे।
इस दौरान उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने जिला महेंद्रगढ़ में इस संबंध में की जा रही तैयारियों के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:मतदाता सूची में गहन पुनरीक्षण कार्य वापस लो : भाकपा माले

rktvnews

भोजपुर:अभिनेता मुकेश खन्ना व मंत्री राजू सिंह के हाथों आदित्या बिहार सांस्कृतिक गौरव से हुई सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधकर सुरक्षा का लिया गया संकल्प।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिबू सोरेन के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने विधानसभा क्षेत्र के भाइयों को राखी बांधी।

rktvnews

भोपाल:राष्ट्रपति ने गुना जिले के म्याना रेलवे स्टेशन को किया सम्मानित।

rktvnews

Leave a Comment