RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:अभाविप द्वारा सामाजिक समरसता दिवस सह आरा नगर इकाई घोषित:विविप्रमुख छोटू सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)07 दिसंबर।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आरा नगर इकाई द्वारा सामाजिक समरसता दिवस सह नगर इकाई का घोषणा जैन महाविद्यालय में हुआ।जिसमें अभाविप के दक्षिण बिहार राज्य विश्वविद्यालय कार्य प्रमुख छोटू सिंह उपस्थिति रहे।उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ये आधुनिक भारत के निर्माण में दर्पण समान है। बाबा साहेब ने साबित किया है कि गरीबी कितनी भी हो, यातनाएं कितनी भी दी जाय जब ध्येय बुलन्दियों पर जाने और समाज सहित राष्ट्र के लिए कुछ करने का हो तो आपको कोई भी शक्ति आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती।
वहीं अभाविप आरा नगर के नगर अध्यक्ष डॉ गौतम कुमार ने कहा कि बाबा साहेब का ध्येय और उनका कार्य आज सम्पूर्ण भारत के नागरिको के लिए अमृत समान प्रात हो रहा है। अभाविप के भोजपुर विभाग के संयोजक ऋतुराज चौधरी विषय परिवेश रखते हुए कहा कि आज का आधुनिक भारत का निर्माण बाबा साहेब के बिना अधूरा है।अभाविप के 75 वर्षो का कार्य उनके बनाए मार्गों पर निरन्तर आगे बढ़ रहा है।पुरानी इकाई के एक वर्षो के कार्यो को आदित्य सिंह ने बताया साथ ही पुरानी इकाई भंग नगर अध्यक्ष डॉ गौतम कुमार ने किया।फिर नई नगर इकाई 2024-2025 की घोषणा अभाविप के दक्षिण प्रांत के खेलों भारत कार्य सह संयोजक चंदन तिवारी ने किया। जिसमें आरा नगर के पुनः नगर अध्यक्ष डॉ गौतम कुमार बने।आरा नगर के मंत्री तिवारी सुर्यमणी ललन बने। उपाध्यक्ष डॉ संजय चौबे, डॉ निर्भय कुमार, डॉ सुनील यादव, डॉ सुशील चौधरी, डॉ प्रज्ञा राय, डॉ चंदन कुमार, डॉ मुकेश राम, डॉ रूपाली गुप्ता बनी,नगर सह मंत्री राहुल कुमार, रितेश चौधरी, आस्था कुमारी, आदर्श सिंह , कार्यालय मंत्री राज तिवारी सह मंत्री सुमित सिंह, कोषाध्यक्ष चित्रानश दुर्गेश, SFD प्रमुख सौरभ कुमार सह SFD प्रमुख नमन कुमार, SFS प्रमुख अमित शाह, सह SFS प्रमुख किशन कुमार, राष्टीय कला मंच प्रमुख संगिनी कुमारी, सह कला मंच प्रमुख हिमांशु मिश्रा, NSS प्रमुख रामप्रकाश पाण्डेय, खेलों भारत प्रमुख रितेश उपाध्याय , नगर कार्यकारिणी सदस्य आदित्य सिंह, निखिल राज, सचिन राय, शिवेश उपाध्याय, नीतीश कुमार, आकाश कुमार, सचिन कुमार, श्वेता कुमारी, गोलू कुमार बने वहीं जिला SFD प्रमुख नीतीश सिंह, सह जिला SFD प्रमुख अवलोक कुमार, जिला SFS प्रमुख हैप्पी किशोर, सह SFS प्रमुख पल्लवी कुमारी, जिला राष्टीय कला मंच प्रमुख समीर सिंह, सह प्रमुख राजा सिंह रुद्रा को इकाई में घोषणा हुआ। वहीं मंच संचालन समीर सिंह ने किया।

Related posts

नैनीताल जिला न्यायलय सभागार मे राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

छपरा:चुनाव कराना पूर्णतः टीम वर्क का कार्य है. इसके लिए आपसी समन्वय और तालमेल बहुत आवश्यक है: जिला निर्वाचन पदाधिकारी

rktvnews

बागपत:”एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी की अनूठी पहल,पर्यावरण संरक्षण में ईंट भट्ठा संचालकों की भी भागीदारी की सुनिश्चित।

rktvnews

भोजपुर:कुमार अजय सिंह को मिला “भोजपुरी गंवई उमंग साहित्य” सम्मान।

rktvnews

आईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिला।

rktvnews

टाटा क्लासएज ने ‘एडटेक एक्सपीरियंस सेंटर्स’ लॉन्च करने के लिए इटोम वर्क्स लिमिटेड के साथ मिलाया हाथ।

rktvnews

Leave a Comment