RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

स्वच्छ भारत अभियान को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग!गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक खंड में लगेंगी प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट मशीन : मोनिका गुप्ता

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेंद्रगढ 03 अगस्त। स्वच्छ भारत अभियान भारत सरकार द्वारा चलाया गया सबसे महत्वपूर्ण स्वच्छता अभियान है। देश के प्रधानमंत्री भी स्वच्छता पर पूरा फोकस रखते हैं। ऐसे में अधिकारी स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत जिला महेंद्रगढ़ को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए निर्धारित लक्ष्य अनुसार कार्य करें। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने आज हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ स्वच्छ भारत मिशन को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिए।
उपायुक्त ने कहा कि खुले में शौच मुक्त होने के बाद अब जिला की प्राथमिकता संपूर्ण स्वच्छता पर है। इसमें सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट तथा ग्रे वाटर मैनेजमेंट सहित कई कार्यक्रम शामिल हैं। अधिकारी इन सभी बिंदुओं पर निश्चित अवधि के अंदर अंदर कार्य पूरा करवाएं।
गांवों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक खंड में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट के तहत लगभग 16 लाख रुपए तक की लागत से एक मशीन स्थापित की जाएगी। यह मशीन जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी जा सकती है।
डीसी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल गड्ढे के शौचालय बने हुए हैं। इनको डबल करने के लिए लोगों को जागरूक करें। सिंगल गड्ढा भरने के बाद लोग इस गंदगी को बाहर फेंकते हैं जो स्वास्थ्य के लिए बहुत ही खतरनाक है। डबल पिट के शौचालय में एक पिट भरने के बाद दूसरे पिट का प्रयोग किया जा सकता है। इस तरह खाद भी तैयार हो जाती है। दोहरे गड्ढे बनाने के लिए सरकार सहायता राशि भी देती है। इसके लिए नागरिक डीआरडीए से संपर्क कर सकते हैं।
ग्रे वाटर मैनेजमेंट की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी गांवों में बाथरूम तथा किचन का वेस्ट सोख्ता गड्ढा के माध्यम से मैनेज किया जाए। प्रत्येक 5 या 10 घरों के बीच में एक सोख्ता गड्ढा बनाया जा सकता है। इससे गांव में गंदगी भी नहीं होगी।
इस दौरान उन्होंने सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए गांव में शैड बनाने के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यह कार्य भी निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह के अलावा जिला के विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

भोजपुर:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सदर अस्पताल कैंपस में हुआ पौधरोपण।

rktvnews

भोजपुर:राष्ट्रवाद के प्रखर उद्गाता थे प्रो बलराज मधोक : भारतभूषण

rktvnews

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को दो हजार करोड़ रुपये की केंद्रीय अनुदान सहायता योजना को स्वीकृति दी।

rktvnews

राजभवन में रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया!राज्यपाल को बालिकाओं, बहनों ने रक्षासूत्र बांधे।

rktvnews

भोजपुर:द्वितीय मतदान पदाधिकारी (महिला कर्मियों) का प्रथम प्रशिक्षण महाराजा कॉलेज, आरा में आयोजित।

rktvnews

ओपन एकरेज लाइसेंसिंग पॉलिसी बोली राउंड-IX का आरंभ।

rktvnews

Leave a Comment