RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

देवरिया सीएसपी लूटकांड तथा हाजत में पिटाई एवं मौत की नीतीश सरकार उच्च स्तरीय जांच कराए: क्यामुद्दीन अंसारी

इंसानियत मंच के राज्य सचिव कयामुद्दीन अंसारी

आरा/भोजपुर 02 अगस्त।इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने एक ब्यान जारी कर कहा है कि देवरिया थाना हाजत में पुलिस पिटाई से 18 वर्षीय शराफत की मौत तथा घायल इम्तियाज अली और मो. नौशाद की पिटाई की तीखे शब्दों मे निन्दा की है।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद थाना हाजत में एसडीपीओ चंदन कुमार और थानेदार विनय कुमार द्वारा तीनों की बर्बर ढंग से पिटाई से शराफत की मौत हो गयी तथा इम्तियाज अली और नौशाद को अधमरा कर दिया गया।
क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि पुलिस हाजत में बर्बर पिटाई और हत्या कर देने का अधिकार किस कानून ने दिया हैं
इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने नीतीश सरकार से मांग की है कि देवरिया सीएसपी लूटकांड तथा हाजत में पिटाई तथा मौत की उच्च स्तरीय जांच करायी जाय। इंसाफ मंच के नेता ने कहा कि थाना हाजत में पिटाई से शराफत की मौत के जिम्मेवार सरैया एसडीपीओ और देवरिया के थानेदार पर हत्या का मुकदमा दर्ज हो नही तो इंसाफ मंच के नेता ने कहा कि इस कांड का तीखा प्रतिरोध होगा।

Related posts

भोजपुर :पूरे बिहार मे बड़हरा विधानसभा बनेगा सदस्यता अभियान में नम्बर वन:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

नारनौल:नार्को कोर्डिनेशन की जिला स्तरीय बैठक आयोजित।

rktvnews

भोजपुर : आरा रेलवे स्टेशन से सब्जी की टोकरी में शराब बरामद।

rktvnews

चतरा:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ भव्य योगाभ्यास कार्यक्रम।

rktvnews

बक्सर: एडीजे मेजर जनरल ए एस बजाज की अध्यक्षता में नवल यूनिट एनसीसी के प्रशिक्षण अभ्यास को दिखाई गई हरी झंडी।

rktvnews

जनता की भलाई के लिए नियत की जरूरत है! इंदिरा जी की नीयत सही थी इसलिए आज भी उन पर भरोसा है: प्रियंका गांधी

rktvnews

Leave a Comment