RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमीक्षात्मक बैठक

वीसी के माध्यम से जिलाधिकारी नवादा ने जातीय जनगणना संबंधी अधिकारियों से ली जानकारी।

नवादा/बिहार 02 अगस्त।जिलाधिकारी नवादा-सह-नोडल पदाधिकारी जातीय आधारित गणना आशुतोष कुमार वर्मा आज अपने कार्यालय प्रकोष्ठ से वीसी के माध्यम से जातीय गणना के संबंध में अधिकारियों से फिडबैक प्राप्त किये। उन्होंने आज सभी चार्ज पदाधिकारियों, सहायक चार्ज पदाधिकारियों, प्रखंडों के नोडल पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी को बिहार जातीय आधारित गणना 2022 कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देकर यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने सभी अधिकारियों से प्रगणकों के उपस्थिति के बारे विस्तृत समीक्षा किये।
अबतक प्रखंडों में किये गए कार्याें के संबंध में प्रपत्रों के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया गया। उन्होंने कहा कि पूर्व में जातीय गणना में लगे हुए सभी सहायक चार्ज पदाधिकारी अर्थात् अंचलाधिकारी को यथाशीघ्र योगदान करते हुए कार्य को न्यूनतम समय में कार्य को पूर्ण करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
जिले में जातीय आधारित गणना का कार्य 79 प्रतिषत पूर्ण हो चुका है, जो आज तक समीक्षा के क्रम में पाया गया कि 80 प्रतिषत से अधिक कार्य हो चुका है।
सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों से आज तक किये गए कार्याें के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया। सभी प्रतिनियुक्त प्रगणकों के द्वारा अपना-अपना प्रपत्र प्राप्त कर शेष कार्याें को आज से पूर्ण करने में लग गए। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी चार्ज में गणना का भौतिक कार्य लगभग पूरा हो गया है। शेष कार्य को भी न्यूनतम समय में अधिकारी पूर्ण करना सुनिष्चित करेंगे। डीएम वर्मा ने निर्देश दिया कि पोर्टल पर इंट्री कार्य को भी न्यूनतम समय में पूर्ण कर लिया जाय। उन्होंने जिला सांख्यिकी पदाधिकारी को निर्देष दिया कि नियंत्रण कक्ष को सक्रिय रखें एवं पारदर्षिता के साथ कार्य करना सुनिष्चित करें।
यदि किसी व्यक्ति का नाम गणना में छूट गया है तो उसे यथाशीघ्र जोड़ने का कार्य करें। प्रखंडों के सभी वरीय पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते हुए जातीय गणना को यथाशीघ्र पूर्ण करें।
आज समीक्षा के क्रम में पाया गया कि जिले में कुल 852 पर्यवेक्षकों को इसमें लगाया गया है, जो आज शत्-प्रतिषत उपस्थित थे।
जिलाधिकारी जातीय गाना में किए गए कार्यों से कार्याें से संतुष्ट दिखे और पूर्ण पारदर्शिता के साथ न्यूनतम अवधि में कार्य पूर्ण करने का कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये।
बैठक में उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता, दीपक कुमार मिश्र उप विकास आयुक्त, अनुपम सिंह जिला भूअर्जन पदाधिकारी, सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, संजय कुमार जिला कल्याण पदाधिकारी,संतोष कुमार सुमन जिला कृषि पदाधिकारी, सुनील कुमार जिला सांख्यिकी पदाधिकारी के साथ अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। जिला सांख्यिकी कार्यालय का औचक निरीक्षण
जिलाधिकारी आज जिला सांख्यिकी कार्यालय का औचक निरीक्षण किये, जहाॅ जिला नियंत्रण कक्ष समान्य प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार संचालित नहीं हो रहा था। उन्होंने कहा कि संधारण पंजी में सभी सूचनाओं को अंकित करें एवं समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के पास भेजकर समस्याओं का समाधान कराना सुनिश्चित करें। प्रतिदिन अधिकारियों से कार्यक्रमों का प्रतिवेदन उपस्थापित करने का निर्देश दिया गया। अभी तीन स्तरों पर नियंत्रण कक्ष संचालित है- प्रखंड स्तर, अनुमंडल स्तर एवं जिला सांख्यिकी कार्यालय में। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 10ः00 बजे पूर्वा0 से 05ः00 बजे अप0 तक नियंत्रण कक्ष संचालित होगा और जातीय गणना के संबंध में प्रतिदिन 04ः00 बजे तक जिला सांख्यिकी पदाधिकारी फिडबैक देंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रतिदिन 04ः00 बजे जातीय गणना में प्रतिनियुक्त चार्ज पदाधिकारी, सहायक चार्ज पदाधिकारी एवं प्रखंडों के वरीय पदाधिकारियों से भीसी के माध्यम से समीक्षा की जायेगी।

Related posts

नई दिल्ली:जाति-धर्म में बांटकर समाज का विकास असंभव : जनार्दन सिंह सिग्रीवाल

rktvnews

वीपावर दक्षिण एशिया क्षेत्र (एसएआर) 100 से जुड़ीं भारत के बिजली क्षेत्र की प्रशिक्षु और अनुभवी महिला प्रोफेशनल्स ने केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से मुलाकात की।

rktvnews

लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सिविल सेवकों का ध्येय होना चाहिए: लोक सभा अध्यक्ष

rktvnews

भोजपुर:रामलीला के पांचवें दिन राम राज्याभिषेक की तैयारी और राम बनवास का हुआ मंचन।

rktvnews

पूर्वी चंपारण:मंडल कारा के कैदियों को खिलाई गईं फाइलेरियारोधी दवा।

rktvnews

भोजपुर: जदयू की वर्चुअल बैठक में नीतीश सरकार की वापसी का किया गया आह्वाहन।

rktvnews

Leave a Comment