RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर :पूरे बिहार मे बड़हरा विधानसभा बनेगा सदस्यता अभियान में नम्बर वन:राघवेन्द्र प्रताप सिंह

बखोरापुर मे भाजपा बड़हरा मंडल सदस्यता अभियान कार्यशाला संपन्न।

RKTV NEWS/बड़हरा(आरा) 28 अगस्त।भारतीय जनता पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान के लिए सभी मंडलो मे कार्यशाला का आयोजन हो रहा है।बुधवार को बड़हरा मंडल के सदस्यता अभियान कार्यशाला का आयोजन शक्ति केन्द्र बखोरापुर के गायत्री होटल बखोरापुर में किया गया। इसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष सिंह संटू ने किया । बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सह बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यशाला मे भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पुरे बिहार में बड़हरा विधानसभा को सदस्यता अभियान में नम्बर वन बनाना है । प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने अपने बुथ पर 200 सदस्य बनाना है इसके लिए गांव में टोली बना कर हर घर भाजपा का सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। उन्होने कहा कि दो सितम्बर से भाजपा का सदस्यता अभियान की शुरुआत राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सदस्यता दिला कर की जाएगी।सभी बूथो पर 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य है और हम इस लक्ष्य को अवश्य पूरा करेंगे। वहीं जिला उपाध्यक्ष धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सदस्यता अभियान का पहला चरण 25 सितम्बर तक चलेगा, जिसमे सभी नए,पुराने कार्यकर्ता मोबाइल, नमोएप्प, क्यूआर कोड और आँफलाईन फार्म भरकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। मंडल अध्यक्ष संतोष स़िह संटु ने मोबाइल द्वारा 8800002024 नम्बर पर मिस्ड काँल कर सदस्यता प्राप्त करने की बात कही। कार्यशाला मे ई. धीरेन्द्र सिंह, रामाकांत सिंह ,अजित सिंह, रूद्र प्रताप सिंह, शुभम् पाण्डेय, संदीप सिंह, मिथलेश पासवान, पालधारि सिंह, मंतोष सिंह, उग्रेश सिंह, रमेश सिंह, मनोज उपाध्याय, सतीश सिंह, राजेश दत्त तिवारी, उमेश सिंह , गोपाल तिवारी, आदित्य सिंह,संजय सिंह मुखिया, राधेश्याम सिंह, राम सिंह, अंजय कुमार सरपंच, कृष्णा सिंह, एस पी सिंह, बंम बंम सिंह, अनिल प्रसाद, राजकुमार साह , मनोज सिंह, सतपाल सिंह, मंडल पदाधिकारी, मंडल कार्यसमिति सदस्य,तीन सदस्यीय मंडल सदस्यता टीम,शक्तिकेन्द्र पदाधिकारी,वरीय और सक्रिय कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आर्द्रभूमि समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 19 सितंबर 25

rktvnews

गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल और संचार राज्य मंत्री श्री देवुसिंह चौहान ने मध्य प्रदेश खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए

rktvnews

भोजपुर:निर्दलीय प्रत्याशी सूर्यभान सिंह के जनसंपर्क में दर्जनों मुखिया सरपंच पक्ष में हुए गोलबंद।

rktvnews

राज्य को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए लोगों ने स्वच्छता अभियान में दी भागीदारी!मुख्यमंत्री ने आम नागरिकों से की थी स्वच्छता के लिए श्रमदान की अपील।

rktvnews

मुख्यमंत्री ने कावरियों के धोए चरण ,गंगा जल भेंट कर किया स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment