RK TV News
खबरें
Breaking News

बक्सर: एडीजे मेजर जनरल ए एस बजाज की अध्यक्षता में नवल यूनिट एनसीसी के प्रशिक्षण अभ्यास को दिखाई गई हरी झंडी।

RKTV NEWS/बक्सर ( बिहार)15 नवंबर। आज एडीजे मेजर जनरल ए एस बजाज की अध्यक्षता में नवल यूनिट एनसीसी के प्रशिक्षण अभ्यास को झण्डा दिखाया गया। इस अवसर पर गया ग्रुप के ग्रुप कमांडर बृज राम नरेश ने कैडेटों को Trg कि गुणवत्ता बढ़ाने और स्किल डेवलपमेंट पर जोर दिया। 30 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश रंजन ने  एडीजे गया ग्रुप कमांडर और बिहार एवं झारखंड के नवल कैडेटों का भरपूर स्वागत किया। नवल यूनिट ऑफिसर सीएमपीई बी आर सिंह, सीडीआर सनी कुमार गुप्ता,तेज राम , लेफ्टिनेंट सीडीआर अनिल मिन्हास , कैप्टन आई त्रिपाठी,ने नवल यूनिट को ट्रेनिंग देने में अहम भूमिका निभाई।
उक्त जानकारी देते हुए 30 बिहार बटालियन एनसीसी के सीएचएम राहुल कुमार ने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया की इसके तहत बिहार और झारखंड के कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।जो वारानसी से होते हुए बक्सर पहुंची। बक्सर से 16 नवंबर 2024 को रवाना होते हुए पटना पहुँचेगी। इसमें 30 बिहार बटालियन के सभी पीआई सब मेजर दुबराज साहू,जय प्रकाश ,महेश प्रसाद, एनबी सब मेजर,धीरज सिंह,डीके सिंह, बीएचएम राम अवतार, सीएचएम राहुल कुमार,एनबी सब मेजर थापा, एच ए वी सुमन सौरभ,हरेंद्र, सीएफएन आलोक कुमार,ने नवल यूनिट को ट्रेनिंग देने में अहम भूमिका निभाई।ग्रुप कमांडर बृज राम नरेश ने ट्रेनिंग के साथ साथ कैडेटों को स्वास्थ्य, शिष्टाचार और राष्ट्रवाद की बात बतायी CDR ने बताया की एक एन.सी.सी. कैडेट जो कि देश कि तीसरी डिफेंस लाईन है, और युवा है। इस दौरान CDR ने 30 बिहार बटालियन के कार्यालय और परिसर का भ्रमण का किया और कर्नल रितेश रंजन ने ग्रुप कमांडर का स्वागत किया गया और गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके साथ CDR ने सभी पी.आई को कैडेटों का skill बताने पर जोर दिया।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 31 मार्च 26

rktvnews

भोपाल:प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:तीरंदाज सार्थक का किया गया सम्मान।

rktvnews

नारनौल:फिर शुरू होगा हरियाणा उदय कार्यक्रम।

rktvnews

आयोजना मंत्री ने बीस सूत्री कार्यक्रम के ब्रोशर का किया विमोचन।

rktvnews

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्‍पर्धा में भारत के लिए कांस्य पदक जीता।

rktvnews

Leave a Comment