RK TV News
खबरें
Breaking Newsखेल

अंडर 13 ओपन ओर बालिका प्रांतीय शतरंज प्रतियोगिता 4 से 6 अगस्त तक ,तैयारी पूरी।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 02 अगस्त। आल बिहार शतरंज संघ क़े तत्वावधान मे शतरंज संघ एव श्री मैना सुन्दर दिगम्बर जैन धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा प्रांतीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 6 अगस्त तक होने जा रहा है। इस संबंध में एक बैठक श्री मैना सुन्दर धर्मशाला क़े सभागार मे संघ क़े अध्यक्ष डॉ के एन सिन्हा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।आयोजन समिति के चेयरमैन सरत कुमार ने बताया की शतरंज प्रतियोगिता की तैयारी पूरी कर ली गई है। उद्घाटन की मुख्य अतिथि मेयर इंदु देवी होंगी जबकि विशिष्ट अतिथि आल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार होंगे।
संघ के सचिव डॉ मो सैफ ने इस राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता मे लगभग 75 खिलाड़ी भाग लेंगे। मुख्य निर्णायक की भूमिका मे नन्द किशोर ओर इक़बाल आलम होंगे जबकि सह निर्णायक की भूमिका मे बिरेन्द्र कुमार उपाध्याय होंगे ओर रंजन कुमार सिन्हा होंगे।
इस बैठक मे डॉ एस के रूंगटा, निशि जैन, श्री मैना सुंदर धर्मशाला के अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार जैन, दीपक प्रकाश जैन, अभिषेक जैन, शुभ्रज जैन, धीरेन्द्र चंद्र जैन, अनिल कुमार जैन आदि उपस्थित हुए।

Related posts

चतरा:दुर्गापूजा, दीपावली एवं छठ पर्व को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

हनुमानगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों में आमजन को दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी!सांसद ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण।

rktvnews

औरंगजेब की लानत-मलानत के बाद अब बेचारे मुहम्मद-बिन-तुगलक की बारी।

rktvnews

बक्सर: जिला गंगा समिति बक्सर द्वारा महर्षि विश्वामित्र कॉलेज में “स्वच्छता ही सेवा” कार्यक्रम के तहत सेमिनार आयोजित।

rktvnews

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाने हेतू बैठक आयोजित !7 सितंबर को होगी “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा”।

rktvnews

भोपाल:अंतर्राष्ट्रीय गौरेया दिवस पर क्विज प्रतियोगिता।

rktvnews

Leave a Comment