RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनाने हेतू बैठक आयोजित !7 सितंबर को होगी “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा”।

शहीद भवन आरा में बैठक को संबोधित करते भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम

आरा/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 5 सितम्बर। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष तथा कांग्रेस के लोकप्रिय एवं जनप्रिय नेता राहुल गांधी ने 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल यात्रा की। इस यात्रा में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लाखों की संख्या में युवकों, युवतियों, छात्रों, छात्राओं, किसानों और आम लोगों की बुनियादी समस्याओं से रूबरू हुए और देश की आम गरीब जनता की समस्याओं को समझा। उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा में देश के 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों की पैदल यात्रा की। उन्होंने 150 दिनों मे कन्याकुमारी से कश्मीर तक की सफल पदयात्रा की। कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर 2023 को भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ मनायेगी। इस अवसर पर बिहार के सभी जिला मुख्यालय पर 7 सितंबर को “नफरत छोड़ो भारत जोड़ो यात्रा” निकाली जायेगी। यह यात्रा जिला कार्यालय शहीद भवन से शुरू होकर आरा शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए गुजरेगी। भारत जोड़ो यात्रा के वर्षगाँठ की सफलता के लिए शहीद भवन में बैठक की गई। बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों से अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा गया। बैठक भोजपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। धन्यवाद ज्ञापन तीर्थनाथ दूबे ने किया। बैठक में मालती पांडे, प्रमोद राय, मोहन दूबे, घनश्याम उपाध्याय, श्रीधर तिवारी, सत्य प्रकाश राय, जितेंद्र शर्मा, वीरेंद्र मिश्रा, रजी अहमद, सैयद राशिद हुसैन, संतोष तिवारी, संतोष कुमार ओझा, शिव शंकर चौबे, पन्नग त्रिपाठी, प्रेम प्रकाश पांडे, नर्वदेश्वर ओझा, शिवनाथ पासवान, रामबचन तिवारी, अब्दुल सलाम कुरैशी, बिजेंद्र यादव, अंजनी पांडे, ललन कुशवाहा, लक्ष्मण ठाकुर, रविंद्र कुमार, सूर्य प्रकाश, जितेंद्र यादव, अफजल हुसैन चाँद, नागेंद्र मिश्र, अजय कुमार राम, संपत सिंह, गोपाल कृष्ण गोखले, उपेंद्र नारायण सिंह, आशुतोष ठाकुर, लुटावन चौरसिया, सत्यनारायण पासवान, धर्मराज राम, अशोक सिंह, राजेश कुमार, विजय कुमार पांडे, अभिषेक कुमार, लालमोहन सिंह, श्रीकांत पांडे, मन्नू चौधरी, उमेश कुमार पांडे आदि उपस्थित थे।

Related posts

उत्तर प्रदेश:बागपत व रमाला सहकारी शुगर मिल का हवन पूजन कर पेराई सत्र 2024 -25 का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर:अंतर विद्यालय बास्केटबॉल प्रतियोगिता कैथोलिक मिशन उच्च विद्यालय में आयोजित।

rktvnews

नगर विकास एवं आवास विभाग पटना द्वारा पदाधिकारियों का किया गया स्थानांतरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने हरियाणा के रेवाड़ी में 9,750 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, राष्ट्र को समर्पित किया और आधारशिला रखी।

rktvnews

रांची:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को दिया सम्मान : संजय सेठ

rktvnews

अयोध्या;का० सु० साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुख्य नियन्ता कार्यालय में सभी प्राध्यापकों की उपस्थिति में प्रेस वार्ता।

rktvnews

Leave a Comment