RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

हनुमानगढ़:विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित शिविरों में आमजन को दी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी!सांसद ने किया विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का निरीक्षण।

हनुमानगढ़/राजस्थान 21 दिसम्बर। भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं एवं इनके प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी आमजन तक पहुंचाने एवं आमजन को योजनाओं का लाभ दिलवाने के उद्देश्य से ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत गुरुवार को जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में प्रचार-प्रसार वैन एवं शिविरों के माध्यम से भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत नवां ग्राम पंचायत में हुए शिविर के आयोजन में श्री गंगानगर लोकसभा सांसद निहालचंद, सीइओ सुश्री सुनीता चौधरी, एसडीएम दिव्या, देवेंद्र पारीक, अमित सहू, गोरा सिंह आदि उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों में भारत सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित लोगों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के तहत अपने-अपने अनुभव बताए। ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत ग्राम पंचायतों में आयोजित शिविरों के दौरान स्वास्थ्य विभाग द्वारा आमजन की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच की गई। साथ ही छात्र-छात्राओं, पुरूषों व महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान किसानों को जैविक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, नैनो फर्टिलाइजर्स सहित उन्नत खेती से संबंधित अन्य जानकारी प्रदान की गई। वहीं उपस्थित आमजन को ‘‘हमारा संकल्प विकसित भारत’’ की शपथ दिलाई गई।
जिला परिषद् के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनीता चौधरी ने बताया कि गुरुवार को हनुमानगढ़ उपखंड के 6-8 एलएलडबल्यू, नवां ग्राम पंचायत में तथा भादरा उपखंड के घेऊ, कनाऊ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया और शिविर आयोजित किए गए। भारत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने एवं आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए जिले में 2 वैन चलाई जा रही है। गुरुवार को ग्राम पंचायतों में वैन के पहुँचने पर संबन्धित ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधियों, स्वागत समिति के सदस्यों, विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं लाभार्थियों द्वारा पूरे जोश एवं उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया गया। तत्पश्चात वैन की एलईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री का ‘‘प्री-रिकॉर्डेड वीडियो संदेश’’ प्रसारित किया गया। उसके बाद भारत सरकार द्वारा संचालित फ्लैगशिप योजनाओं से संबन्धित ऑडियो-विजुअल सामग्री एवं ब्रोशर, पैम्पलेट और बुकलेट तथा लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के माध्यम से आमजन को योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया, साथ ही मौके पर वंचित पात्र लोगों को संबन्धित योजनाओं से जोड़ा गया।
श्री गंगानगर संसदीय क्षेत्र के लोकसभा सांसद निहालचंद ने गुरूवार को ‘‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’’ के तहत पंचायत समिति हनुमानगढ़ की ग्राम पंचायत नवां में आयोजित शिविर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल पर जाकर शिविर के दौरान लाभान्वित लाभार्थियों की जानकारी ली एवं संबंधित कार्मिकों को भारत सरकार द्वारा संचालित समस्त फ्लैगशिप योजनाओं सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं अधिक से अधिक लोगों के पंजीकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान शिविरों में संबंधित ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि एवं समस्त संबंधित विभागों के जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related posts

पीएम पोषण योजना में अब 6 रू का होगा अंडा/मौसमी फल।

rktvnews

भोजपुर:संघर्ष सेवा समिति द्वारा चला नशा मुक्ति जागरूकता अभियान।

rktvnews

बागपत:जिलाधिकारी ने जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कार्यालय का किया औचक निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर:आर्यन एजुकेशनल एवं राधिका पारा मेडिकल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का सफलतापूर्वक परीक्षा संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:जीवन के आधार हैं गुरुदेव : आचार्य भारतभूषण

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने यातायात पुलिस वाहनों को हरी झंड़ी दिखा किया रवाना।

rktvnews

Leave a Comment