RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

सलेमपुर मंडल के शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्षों की बैठक संपन्न!बूथ कमेटियों को सशक्त बनाकर जीत का लक्ष्य हासिल होगा:पूर्व मंत्री सह विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 02 अगस्त।आज सलेमपुर मंडल में मंडल अध्यक्ष धनंजय तिवारी के नेतृत्व में बरजा पंचायत के पिपरा महामाया मंदिर के प्रांगण में शक्ति केंद्र प्रमुख और बूथ अध्यक्ष का बैठक हुई । जिसमें अनेकों लोग और विभिन्न पंचायत के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सह बड़हरा के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित हुए। माननीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने पार्टी के समस्त पदाधिकारियों मंडल अध्यक्ष व कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा की देश माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बढ़ रहा है। देश की सामाजिक सांस्कृतिक, धार्मिक, वैज्ञानिक गतिविधियों में के साथ-साथ विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है ।सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जन-जन को प्राप्त हो,विकास की सारी जानकारियां जन-जन तक पहुंचे इसके लिए ग्रामीण स्तर पर सभी कार्यकर्ताओं को घर घर जाकर संपर्क करना होगा। बड़हरा क्षेत्र में विकास की गतिविधियां चल रही है, विकास की गतिविधि और तेज हो इसके लिए सभी मंडल प्रमुख, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ कमेटियों का सबसे बड़ा रोल है आप सबों के सहयोग से लक्ष्य प्राप्त होगा आज भाजपा की सरकार बनेगी।
इनके साथ मंडल प्रभारी रामाकांत सिंह, जिला महामंत्री इंजीनियर धीरेंद्र सिंह ,जिला प्रवक्ता धीरज सिंह, मंडल प्रभारी संजय तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष दीपक दुबे, मंडल संयोजक सुभाष दुबे, मंडल महामंत्री नर्वदेश्वर सिंह, धमार शक्ति केंद्र प्रमुख दिनेश गुप्ता ,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद समीम, शक्ति केंद्र प्रभारी धनंजय सिंह, खजुरिया पंचायत के शक्ति केंद्र प्रमुख भारत सिंह मंजिल सिंह, रामाकांत चौधरी, मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र मिश्रा, मंडल उपाध्यक्ष मिठाई लाल मिश्रा, बसंतपुर शक्ति केंद्र प्रमुख मारकंडेय सिंह, गुप्तेश्वर चौधरी, मंटू शुक्ला, मोहन चौधरी, कौशल सिंह, चंदेश्वर प्रसाद, रोशन पासवान, मंडल के तमाम कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Related posts

मध्यप्रदेश:”प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

जिलाधिकारी रीना जोशी ने बहुउद्देशीय शिविर की अध्यक्षता की।

rktvnews

कॉमरेड बुद्धदेव भट्टाचार्य का जाना, जैसे हो गया मन का एक कोना सूना।

rktvnews

गढ़वा:“आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” विशेष अभियान के चलते 21 नवम्बर से 15 दिसम्बर 2025 तक जनसुनवाई कार्यक्रम अस्थायी रूप से स्थगित।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्वाधीनता दिवस समारोह 2024 की आवश्यकता तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित।

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास, उद्घाटन व लोकार्पण।

rktvnews

Leave a Comment