RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भाजयुमो का राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का हुआ शुभारंभ!लाठी गोली की निरंकुश सरकार को युवा देंगे कलम से जवाब :जिलाध्यक्ष दुर्गा राज

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 28 जुलाई।भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बिभु जैन की अध्यक्षता में आरा के स्टेशन परिसर में राज्य व्यापी हस्ताक्षर अभियान का हुआ शुभारंभ। भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गाराज,बड़हरा के विधायक पूर्व मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं मेयर इंदु देवी के हस्ताक्षर से कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष दुर्गा राज द्वारा बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार,अराजकता, छात्र-युवा-आम जनता पर हो रहे दमन, लाठीचार्ज तथा 10 लाख सरकारी नौकरी के झूठे वादे को लेकर राज्यव्यापी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो कि 13 जुलाई को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा निकाली गई विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस द्वारा किए बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज, एक भाजपा के नेता की पिटाई से मृत्यु की घोर निंदा की गयी। जिला अध्यक्ष दुर्गाराज ने कहा की भारतीय जनता युवा मोर्चा सभी विधानसभा केंद्रों एवं मंडलों में बिहार में बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार,अराजकता, को जनता की बीच जायेंगे। यह कार्यक्रम लगातार चलते रहेगा जब तक की लाठी गोली की निरंकुश नीतीश तेजस्वी की सरकार का खात्मा न हो जाए ।
भाजयुमो जिला अध्यक्ष बिभु जैन ने कहा की कार्यकर्ताओं पर दमनकारी कारवाई के विरोध में सभी विधानसभा केंद्र और मंडल में हस्ताक्षर अभियान 24 जुलाई से 9 अगस्त तक प्रदर्शनी लगाकर हर शहर-नगर, गाँव-कस्बे में चलाया जाएगा।
इस मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सीडी शर्मा , राजेंद्र तिवारी, कौशल विद्यार्थी, महेश पासवान, युवा मोर्चा महामंत्री राहुल सिंह, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, आदित्य सिंह आदि, राकेश सिंह,मंत्री अभिषेक अमन, प्रवक्ता अंकित तिवारी, आदित्य प्रसाद, अभय सिंह, अभिषेक मिश्रा, सोनू कुमार, राहुल चंद्रवंशी, आनंद मोहन प्रताप सिंह, देवेंद्र तिवारी, प्रतिक राज,आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरिहंत विजय जैन ने दिया।

Related posts

दरभंगा:अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी को दी गई विदाई।

rktvnews

भोपाल:पौधों की सेहत देखकर प्रसन्न हुए वानिकी विशेषज्ञ वाघमारे।

rktvnews

पटना:बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा हीट वेव प्रबंधन हेतु अंतर-विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

पटना:सभी औद्योगिक इकाइयों को आवश्यक सुविधाओं से किया जाए लैस: प्रबंध निदेशक, बियाडा

rktvnews

भोजपुर: गणतंत्र दिवस पर महादलित बस्ती में कार्यक्रम आयोजित, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल।

rktvnews

बक्सर:नही हुई जहरीली शराब से मौत: बक्सर पुलिस

rktvnews

Leave a Comment