RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:सभी औद्योगिक इकाइयों को आवश्यक सुविधाओं से किया जाए लैस: प्रबंध निदेशक, बियाडा

बियाडा ने बियाडा अंतर्गत इकाई के उद्यमियों के लिए पहली बार हाइब्रिड बैठक आयोजित की।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)06 मार्च। बुधवार को बिहार में औद्योगिक वातावरण के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिहार औद्योगिक विकास क्षेत्र प्राधिकरण (बियाडा) के प्रबंधक निदेशक कुंदन कुमार ने बियाडा इकाई के उद्यमियों के लिए पहली बार आयोजित हाइब्रिड बैठक की अध्यक्षता की। बताया गया कि प्राधिकार में इस प्रकार की पहली बैठक एक मील का पत्थर साबित हुई है जहाँ बियाडा अंतर्गत औद्योगिक इकाइयों के उद्यमियों ने अपनी समस्याओं को प्राधिकार के प्रबंधक निदेशक के समक्ष रखा।
बैठक के दौरान कुंदन कुमार ने बियाडा मुख्यालय और क्लस्टर कार्यालयों के पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी औद्योगिक इकाइयों को आवश्यक सुविधाओं से लैस किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए मूलभूत सुविधाओं के महत्व पर बल दिया, जिससे बुनियादी ढांचों की मांग बढ़ेगी। जैसे जैसे बुनियादी सुविधाओं की मांग बढ़ेगी अतिरिक्त सुविधाए की उपलब्ध कराई जानी चाहिए।
श्री कुमार ने विशेष रूप से यह निर्देश दिया कि सभी बियाडा इकाइयों को 24×7 बिजली आपूर्ति, स्वच्छ पीने का पानी, विद्युत कनेक्शन, शौचालय, कॉमन फैसिलिटी केंद्र,कैन्टीन आदि सुविधाएं प्रदान की जाएं।
प्रबंध निदेशक ने कहा कि, “बिहार में औद्योगिक इकाइयों का सहज संचालन और उद्यमियों के विकास को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता है। और जैसे जैसे मानसून का समय नजदीक आ रहा है ये सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता बन जाती है कि व्यापार और विकास के अनुकूल माहौल तैयार करने के लिए मूलभूत सुविधाएं सभी इकाइयों को उपलब्ध हों।”
यह हाइब्रिड बैठक प्रत्येक कार्य दिवस बुधवार को अपराह्न 3:00 बजे आयोजित की जाएगी, जो बियाडा के उद्यमियों को अपने विचार व्यक्त करने, समस्याओं पर चर्चा करने और प्रभावी समाधान निकालने के लिए एक नियमित मंच प्रदान करेगी।
पहली हाइब्रिड बैठक में राज्य भर के बियाडा अंतर्गत विभिन्न इकाइयों से 13 उद्यमियों ने हाइब्रिड रूप में भाग लिया। जिनमें मारंगा, सिकंदरपुर, पटलिपुत्र, कुमारबाग, मुजफ्फरपुर, सीवान फेज 2, रक्सौल, फतुहा और सासाराम शामिल थे। बैठक में बियाडा और आईडा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाग लिया।
यह पहल बियाडा और बियाडा इकाई के उद्यमियों के बीच बेहतर संचार को बढ़ावा देने, औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को गति देने और व्यापार विकास के लिए एक सहायक वातावरण तैयार करने की उम्मीद है।

Related posts

बक्सर: NCC कैडेटों द्वारा घाटों की की गई सफाई , निकाला मार्च,किया गया पौधा रोपण।

rktvnews

भोजपुर:भिखारी ठाकुर लोकोत्सव:नृत्यांगना आदित्या के निर्देशन में विदेशिया नाटक का हुआ शास्त्रीय मंचन।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विवि की कुलपति डाॅ. लवली शर्मा ने लोक संगीत विभाग का किया निरीक्षण।

rktvnews

चतरा:ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित, सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी के निर्देश।

rktvnews

महंगाई राहत कैम्प- अब तक 1.75 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 7.49 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी – सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.01 लाख रजिस्ट्रेशन

rktvnews

भोजपुर:समेकित एक्वा पार्क के निर्माण हेतु जिलाधिकारी ने किया स्थल का निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment