RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: गणतंत्र दिवस पर महादलित बस्ती में कार्यक्रम आयोजित, उप मुख्यमंत्री हुए शामिल।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)27 जनवरी।76 वे गणतंत्र दिवस पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देशानुसार 26 जनवरी भोजपुर जिला प्रशासन की ओर से वार्ड न . 14 ग्राम :चंदवा, आरा के अनुसूचित जाति (महादलित )बस्ती में गणतंत्र दिवस सह राष्ट्रीय त्योहार समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
स्थानीय वयोवृद्ध दलित राम एकबाल राम ने राष्ट्रीय तिरंगा झंडोतोलन कर सलामी दी।साथ -साथ सभी ने राष्ट्र गान गाते हुए
गगन भेदी नारे लगाए। इस अवसर पर देवी दयाल राम,जिला महासचिव,जनता दल यूनाइटेड,महानगर आरा , जदयू सक्रिय सदस्य कन्हैया राम,अशोक राम ,राम कवि राम ,काशीनाथ राम,राम ईश्वर राम,ललन पासवान, राम सुरेश पासवान ,फकीरचंद राम , प्रभुराम ,रवि कुमार,सुधीर कुमार वगैरह ने बाबू स्व.जगजीवन राम की जन्म भूमि और समाधि स्थल के समीप निर्मित मंच पर विराजमान उप मुख्यमंत्री का फूल – माला से सम्मान किया।उप मुख्यमंत्री ने झंडोतोलन करनेवाले मुसहर जाति के दलित राम एकबाल राम को माल्यार्पण कर समानित किए । उन्होंने जगजीवन राम और उनके पिता संत स्व.शोभी राम की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर सम्मान ब्यक्त किया। उन्होंने जनहित में एनडीए की बिहार सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की सफलता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने गरीब और बेसहारा जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल , चश्मा, वृद्धावस्था पेंशन, स्वास्थ लाभ कार्ड वगैरह प्रदान किया। उन्होंने भारत माता की जय, बंदे मातरम, डॉ. भीमराव अंबेडकर अमर रहें,बाबूजी जगजीवन राम अमर रहें ,के नारे बुलंद किया।गणतंत्र दिवस समारोह कार्यक्रम में चंदवा ,आरा के सैकड़ों ग्रामीण पुरुष – महिलाएं , पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारी हर्षोल्लास के साथ सहभागी रहें ! जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम का समापन और मिठाइयों का रसास्वादन किया गया।

Related posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को सुशासन वाले प्रदेश की पहचान दी है-उपराष्ट्रपति

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी सहित वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में बनियापुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय नदौवा बेदौली में हुआ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : मृतक भरत तिवारी का शव पहुॅचते ही मचा हाहाकार! बिलौटी मे आक्रोशित ग्रामीणों ने किया एनएच को जाम।

rktvnews

वैशाली:शिक्षा विभाग से जुड़े मामलों में लापरवाही एवं अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं : जिलाधिकारी

rktvnews

विशाल सिंह के नेफेड के निदेशक निर्वाचित होने पर सर्वत्र खुशी की लहर:अभय विश्वास भट्ट

rktvnews

विकास का मतलब अडानी-अम्बानी की सम्पत्ति का विकास नहीं, गरीबों की स्थिति में सुधार होता है विकास : दीपंकर भट्टाचार्य

rktvnews

Leave a Comment