RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:मतदान के दिन ड्यूटी में होने पर 4 विभागों के शासकीय सेवक डाक मतपत्र से कर सकेंगे मतदान।

भोपाल/मध्यप्रदेश 27 अक्टूबर।मतदान के दिन ड्यूटी में होने पर 4 विभागों के शासकीय सेवकों को डाक मतपत्र से मतदान की सुविधा मिलेगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि मध्यप्रदेश विधानसभा निर्वाचन -2023 की मतदान तिथि 17 नवम्बर को अत्यावश्यक सेवाओं में कर्त्तव्यस्थ होने के कारण 4 विभागों के शासकीय सेवक डाक मतपत्र से मतदान कर सकेंगे। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार मतदान के दिन ड्यूटी पर होने के कारण अपने निर्धारित मतदान केंद्र पर उपस्थित होने में सक्षम नहीं होंगे। ऐसे शासकीय सेवक डाक मतपत्र से मतदान करने के लिये पात्र होंगे। अत्यावश्यक सेवाओं में कार्यरत लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, गृह विभाग (अग्निशमन सेवाएँ) और ऊर्जा विभाग शामिल है।

Related posts

दैनिक पञ्चांग : 19 मई 25

rktvnews

नवादा:जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने हरिश्चन्द्र स्टेडियम में परेड के अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।

rktvnews

श्रीलंका नौसेना के वाइस एडमिरल प्रियांथा परेरा भारत दौरे पर।

rktvnews

जीविका के डी.पी.एम.डॉ ऋचा गार्गी को सहभागिता शिविर में उल्लेखनीय डिस्बर्समेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला सम्मान एवं प्रमाण पत्र।

rktvnews

चुनाव है चुनाव!: रंजन कश्यप

rktvnews

जाति की जंजीरें: आज़ादी के बाद भी मानसिक गुलामी,आस्था पेशाब तक पिला देती है, जाति पानी तक नहीं पीने देती।

rktvnews

Leave a Comment