RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 26 जुलाई। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर गांधी मैदान के समीप आयोजित राजकीय समारोह में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने शहीद-ए-कारगिल स्मृति स्थल पर कारगिल के अमर शहीदों को पुष्प- चक्र (रिथ) अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर बिहार रेजिमेंटल सेंटर दानापुर के सशस्त्र जवानों द्वारा कारगिल के अमर शहीदों को सलामी दी गई। साथ ही इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विधायक अनिरुद्ध प्रसाद सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, मेजर जनरल विशाल अग्रवाल, डिप्टी ब्रिगेडियर अमित कुमार शर्मा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मणिपुर मे जो हो रहा है उस पर केंद्र सरकार को ध्यान देना चाहिए। महिलाओं के साथ गलत व्यवहार किया गया। विपक्ष इस मामले को लेकर एकजुट है। प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना चाहिए। विपक्षी एकजुटता के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम इसको लेकर लगे हुए हैं। पहले पटना में विपक्षी एकता की बैठक हुई। कई दलों के लोग उसमें शामिल हुए। उस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत हुई थी जिसमें 100 से अधिक पत्रकार उपस्थित थे। उसके बाद बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक हुई। विपक्षी गठबंधन का नामकरण किया गया। बैठक में कई चीजें तय हुई हैं और आगे भी चीजें तय होंगी। विपक्षी दलों की बैठक आगे और भी होती रहेगी। कौन कहां से चुनाव लड़ेगा, आगे और कैसे कार्यक्रम होंगे, इसके लिए जल्द पॉलिसी बनेगी। हम लोग मिलकर देश हित में काम करेंगे। विपक्ष की मीटिंग के बाद एनडीए की मीटिंग हुई। वे लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं। देश के इतिहास को बदलने नहीं दिया जायेगा। हम लोगों ने नई पीढ़ी को इतिहास से अवगत कराने के लिए अपने राज्य में कई कार्य किए हैं। देश के इतिहास को पहले बदलने की कोई कोशिश नहीं की गई। ये लोग देश के इतिहास को बदलना चाहते हैं, इसलिए हम उनसे अलग हो गए। हम लोगों ने बिहार में विकास के कई कार्य किए हैं। उनकी पार्टी के लोग कहते हैं कि केंद्र के सहयोग से विकास कार्य हुआ है। विकास कार्य हम लोगों ने अपने संसाधन से किया है और कर रहे हैं। यहाँ के कई कार्यों को केंद्र ने अपनाया है। हम लोगों का उद्देश्य है लोगों के हित में काम करना। हम लोग सब के हित में काम करते हैं। आपस में विवाद न हो, समाज में अच्छा माहौल रहे, इसके लिए काम कर रहे हैं। राज्य में अल्प वर्षापात की स्थिति उत्पन्न हुई है, इसको लेकर सरकार गंभीर है। किसानों की मदद के लिए सरकार कार्य कर रही है। इसके लिए कैबिनेट से भी मंजूरी दे दी गई है। विपक्षी एकजुटता से भाजपा घबङा गई है। एनडीए नाम तो पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के समय का है। वे लोग एनडीए का नाम अब क्यों ले रहे हैं। एनडीए की बैठक इनके कार्यकाल मे पहले कभी नहीं हुई। अब जो एनडीए की बैठक हुई है वो विपक्षी दलों के दबाव में हुई है। एनडीए की बैठक में जो दल शामिल हुए हैं, उसमें कई दलों का लोग नाम भी नहीं जानते हैं।
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में हुए तबादले पर रोक लगाने के फैसले को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम लोगों को सूचना मिली कि राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में अनावश्यक बहुत लोगों का ट्रांसफर हो गया है। इसलिए सब से बात कर फिलहाल ट्रांसफर पर रोक लगा दिया गया है। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार में मंत्रीमंडल विस्तार समय पर होगा। मंत्रीमंडल विस्तार में कोई समस्या नहीं है।

Related posts

रामगढ़:सड़क दुर्घटना में बच्चों की मौत पर गुडविल मिशन विद्यालय के संचालक एवं प्राचार्य के विरुद्ध दर्ज हुई प्राथमिकी, विद्यालय को किया गया सील।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह की शुरुआत की।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री ने बैग निर्माण की नई औद्योगिक इकाई ‘कॉसमस लाइफस्टाइल प्रा० लि०’ का किया उद्घाटन।

rktvnews

छत्तीसगढ : ठाड़पथरा में पर्यटन को बढ़ावा देने विविध गतिविधियों का आयोजन।

rktvnews

बचपन स्कूल का वार्षिक उत्सव!बच्चों को उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने का मौका दे : देवनानी

rktvnews

देवघर: दो दिवसीय किसान वैज्ञानिक अंतरमिलन कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment