आरा/भोजपुर (अमरेश सिंह)22 जुलाई।विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के नेता कार्यकर्ता संकल्प रथ यात्रा को सफल बनाने में जुट गए हैं। आज स्थानीय होटल प्रभा के हाल में जिला प्रवक्ता अशोक कुमार यादव की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय बैठक में सभी कार्यकर्ताओं से तैयार रहने की अपील की गई।इस बैठक का संचालन रामनिवास निषाद ने किया।बैठक में जिला प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मुकेश साहनी ने आह्वान किया है की 25 जुलाई को वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस पटना कृष्ण मेमोरियल हॉल में मनाने के बाद बिहार, उत्तर प्रदेश एवं झारखंड राज्य में संकल्प रथ यात्रा 100 दिनों तक भ्रमण करेगा। यादव ने बताया कि संकल्प रथ यात्रा को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंडों के प्रखंड अध्यक्ष को युद्ध स्तर पर तैयारी करनी होगी बैठक में पार्टी का विस्तार करते हुए और मुख्य अतिथि के तौर पर पार्टी के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रोशन साहनी और प्रदेश प्रवक्ता प्रिया सिंह मौके पर उपस्थित रही और सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इस मौके पर उपस्थित पार्टी के जिला उपाध्यक्ष बबलू बिंद, रमेश सोनी, चंदन,अखिलेश प्रसाद, प्रखंड अध्यक्ष सदर आरा राज लाल चौधरी, हरेंद्र निषाद, स्किनचंद निषाद, मुन्ना, अर्जुन कानू , राजू राय, सत्येंद्र निषाद, मंटू साहनी रामसुभाग, रामअवतार अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित हुए और इस मौके पर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई जिसमें नंदलाल यादव, दीपक साहनी, पंकज कुमार सहित अन्य कार्यकर्ताओं को परिचय पत्र का वितरण किया गया!
