शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 29 फरवरी। भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के इंटवा गांव में मंडप एवं हल्दी रस्म समारोह के दौरान विषाक्त भोजन खाने से बीमार मरीज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शाहपुर में चिकित्सा कराने के बाद ठीक होकर सकुशल घर लौट गए। इस संबंध में कुल 86 मरीज चिकित्सा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में आये थे। उसमे से गंभीर रूप से बीमार 25 मरीजों को बेहतर इलाज हेतू आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया था।
जिसमें से एक वृद्ध महिला बसंती देवी (85 वर्ष) की मौत इलाज के दौरान आरा में हो गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में इलाजरत 61 मरीजों का इलाज प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अतिउल्लाह अंसारी, डॉ अजय कुमार, डॉ विकास कुमार, डॉ मृत्युंजय कुमार, डॉ सुषमा कुमारी, डॉ विवेक कुमार, नर्सों, एएनएम एवं अन्य चिकित्साकर्मियों द्वारा तत्परता से किया गया। फलस्वरूप सभी 61 मरीज चिकित्सा के बाद ठीक होकर सकुशल अपने घर लौट गए।
previous post
