RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

सुपौल:जीविका दीदी की रसोई के नए भवन का उद्घाटन।

सुपौल/बिहार 28 दिसंबर।सुपौल के सदर अस्पताल में चल रहे जीविका दीदी की रसोई के नए भवन का उद्घाटन आज 28 दिसंबर को जिलाधिकारी कौशल कुमार द्वारा किया गया । पूर्व में जीविका दीदी की रसोई का संचालन सदर अस्पताल के चौथे तल्ले पर हो रहा था । जहां से अंत: रोगियों को खाना पहुंचाने एवं बाहरी लोगों को खाना खाने में काफी दिक्कतों का समाना करना पड़ता था । इसी को देखते हुए माननीय मंत्री ऊर्जा तथा योजना एवं विकास विभाग बिजेन्द्र प्रसाद यादव द्वारा मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत सुपौल सदर अस्पताल परिसर में दीदी की रसोई हेतु नए भवन का निर्माण किया गया ।
इसका उद्घाटन सुपौल के जिलापदाधिकारी कौशल कुमार, जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार सहनी एवं सिविल सर्जन सुपौल डॉ एल के ठाकुल द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्जवलित करके किया गया । इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने दीदियों का हौसला बढ़ाते हुए अच्छे से काम करने की सलाह दी । साथ ही नास्ते के आइटम में बढ़ोत्तरी करने को कहा । उन्होंने कहा कि दीदी की रसोई नीचे आने से लाभ में बढ़ोत्तरी होगी ।
जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका ने बताया कि नए भवन में आने के बाद दीदी की रसोई की आमदनी में इजाफा होगा । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि खाने के बाद ऑनलाईन पेमेंट करने पर लोगों को 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी ।
सिविल सर्जन ने आश्वासन देते हुए कहा कि यहां की व्यवस्था काफी अच्छी होने के कारण मेरे कर्मी भी खाने आते हैं ।
इस अवसर पर दीदी की रसोई संचालित करने वाली दीदी काफी उत्साहित नजर आयी । उन्होंने कहा कि नए भवन में उनकी आमदनी पहले से तीन गुणा अधिक हो जाएगी ।

Related posts

यूपी में बिजली वितरण में ऐतिहासिक बदलाव।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा प्रत्याशी आर के सिंह ने विभिन्न बैठक सहित जनसंपर्क कर नामांकन सभा के लिए लोगो को आमंत्रित किया।

rktvnews

भोजपुर: होटल व्यवसाई रोहित सिंह के असामयिक निधन से शोक,गणमान्यों ने व्यक्त की शोक संवेदना।

rktvnews

उज्जैन के बाद प्रदेश के अन्य स्थानों में भी होंगी रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

वैशाली:कड़ाके की ठंड में जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरों का मध्यरात्रि निरीक्षण, कंबल व राहत सामग्री का वितरण।

rktvnews

बक्सर:डीएम की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment