बागपत/उत्तर प्रदेश 22 जुलाई। वृक्षारोपण महा अभियान 2023 के बागपत वन महोत्सव का शुभारम्भ मुख्य अतिथि धर्मपाल सिंह माननीय पशुधन, दुग्ध विभाग, राजनैतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ एवं हज तथा नागरिक सुरक्षा,उ० प्र० शासन के कर कमलों द्वारा डौलचा रोड बालैनी ग्राम समाज में वृक्षारोपण जन अभियान कार्यक्रम का माननीय मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया उन्होंने कहा पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ जिस के क्रम में जनपद बागपत में 1379000 पौधे लगाए जाने का 35 विभागों द्वारा लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसके क्रम में 52 प्रजातियों से बागपत की धरा को हरा-भरा किया जा रहा है
माननीय मंत्री ने कहा जितना जीवन में पौधा लगाना जरूरी है उतना ही उसका संरक्षण करना भी जरूरी है वृक्ष हमारे मित्र हैं वृक्ष हमारे दाता हैं वृक्ष हमारा कल्याण करते हैं जल संरक्षण करते हैं जीवन से लेकर और अंतिम समय तक वृक्ष ही व्यक्ति के जीवन में काम आते हैं इसलिए वृक्ष लगाए जाने के अभियान में प्रत्येक व्यक्ति को बड़ चढ़कर हिस्सा लेना है एक दूसरे को पौधों के प्रति जागरूक करना है पेड़ है तो जीवन है। उन्होंने कहा हर खेत पर मेड हर मेड़ पर पेड़ ग्राउंड वाटर को रोकने के लिए वृक्ष लगाया जाना अति आवश्यक है।
मंत्री ने कहा गौशालाओं में भी वृक्षारोपण किया जाए गौशालाओं में 5 पौधे अवश्य लगाएं पीपल बरगद गूलर पाखंड जामुन अवश्य लगाएं उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि गोचारा चाराहागाह कि भूमि एसडीएम द्वारा चिन्हित कराई जाए और उन्हें कब्जा मुक्त कराकर गोवंश के लिए चारा और वृक्षारोपण करने के लिए उन पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में दुग्ध की श्वेत क्रांति हो देसी गाय का दूध अमृत की तरह होता है उसका व्यक्ति को अपने जीवन में अवश्य प्रयोग करना चाहिए और देशी गाय को पशुपालक अवश्य पाले।
डोलचा में वृक्षारोपण अभियान के उद्घाटन समारोह में वन विभाग के वृक्षारोपण स्थल पर कुल 4800 पौधे रोपित किए गए जिसमें औषधि एवं जन उपयोगी प्रजातियां थी इसमें से एक हेक्टेयर क्षेत्र में आयुष्मण की स्थापना भी की गई मुख्य अतिथि माननीय मंत्री जी ने नोडल अधिकारी ने एवं जिलाधिकारी ने पंचवटी की स्थापना भी इस स्थल पर की जिसमें बरगद पीपल आंवला अशोक बेल का रोपण किया गया।
मंत्री धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रम स्थल डोलचा मे पीपल का वृक्ष लगाया विशिष्ट अतिथि डॉ सेन्थिल पॉडियन सी० आयुक्त आबकारी जनपद वृक्षारोपण नोडल अधिकारी ने सीता अशोक का व जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आमला का पौधा लगाया। आबकारी आयुक्त जनपद वृक्षारोपण नोडल अधिकारी व जिलाधिकारी वृक्षारोपण जन अभियान में कांठा ,बालैनी ,डोला आदि स्थलों पर पहुंचकर वृक्षारोपण किया और उन्होंने सभी को वृक्षारोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा यह अभियान 22 जुलाई से 15 अगस्त तक चलेगा जिसको 2 विशेष अभियानों में विभाजित किया गया है एक 22 जुलाई दूसरा 15 अगस्त उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को 1158000 पौधे जनपद में 2157 स्थानों पर लगाए जा रहे हैं जिसके लिए नोडल अधिकारी सेक्टर अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं इन पौधों को लगाए जाने के बाद इनकी निगरानी भी निरंतर की जाएगी ।
संस्कृत विद्यालय के बच्चों को एनसीसी स्काउट के बच्चों को ग्राफ्टेड पौध का वितरण भी किया गया और बच्चों को घर पर पौधे लगाए जाने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर नेहरू युवा केंद्र बागपत के स्वयंसेवकों ने भी कार्यक्रम में शामिल होकर पौधारोपण किया।
प्रभागीय वन अधिकारी हेमंत सेठ ने बताया कि वन विभाग द्वारा अपने 30 स्थानों पर प्लांटेशन किया जा रहा है जिसके लिए पहुंचने के लिए गूगल मैप के माध्यम से ऐप तैयार किया गया है प्रत्येक प्लांटेशन की निगरानी रखी जाएगी फील्ड विजिट होंगे और 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी जनपद में 213474 पौधे लगाए जाएंगे ।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूरज पाल गुर्जर ,अपर जिलाधिकारी पंकज वर्मा ,अपर पुलिस अधीक्षक मनीष मिश्रा ,एसडीएम बागपत निकेत वर्मा, तहसीलदार प्रसून कश्यप पुलिस क्षेत्राधिकारी डीके शर्मा सहित आदि उपस्थित रहे।
