RK TV News
खबरें
Breaking Newsआपदा

घग्घर में लगातार बढ़ रही पानी की आवक के चलते विभिन्न संगठनों से सहयोग कि अपील!जिला कलक्टर और एसपी ने सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनो कि बुलाई बैठक।

हनुमानगढ़/राजस्थान 22 जुलाई । जिले कि घग्घर में लगातार बढ़ रहे पानी को देखते हुए शनिवार को जिला कलक्टर रुक्मणि रियार और पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कलक्ट्रेट सभागार में सामाजिक संस्थाओं और राजनैतिक संगठनों की बैठक बुलाई । बैठक में जिला कलक्टर ने सभी सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों को पानी आवक की वस्तु स्थिति से अवगत करवाया। घग्घर सायफन में 28 हजार क्यूसेक से ऊपर पानी चल रहा है और इस पानी में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए घग्घर के पट्टडे मजबूती के किए कट्टे, लेबर, मशीन, गनी बैग की सहायता के लिए अपील की। शनिवार को नाली बैड में 7 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है, जबकि नाली बैड की सुरक्षित क्षमता 5 हजार क्यूसेक की है।
जिला कलक्टर ने कहा कि प्रशासन की सतर्कता और ग्रामीणों की दिन-रात की मशक्कत के कारण घग्घर में अपनी क्षमता से अधिक पानी चला पा रहे है, और अभी तक कहीं भी किसी तरह की बड़ी समस्या नहीं आई है। उन्होंने समस्त संगठनों के पदाधिकारियों को अपील करते हुए कहा कि प्रशासन के पास संसाधन सीमित मात्रा में है, इसलिए सामाजिक संगठन आगे बढ़कर प्रशासन का सहयोग करें । तटबंधों कि मजबूती के लिए मिट्टी के कट्टे, पॉकलेन मशीन, मैन पावर, ट्रैक्टर ट्रॉलीयो की सबसे अधिक आवश्यकता है। समस्त सामाजिक संस्थाए एवं राजनीतिक दल मिलकर शहर को बचाने के लिए सहयोग करे।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी आपदा एक्ट में कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बैठक में जिले के सम्मानित व्यक्ति से मदद के लिए निवेदन किया गया है । प्रशासन, पुलिस, आमजन, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि व सामाजिक संगठनों को साथ लेकर काम कर रहे है। नाली बेड में क्षमता से अधिक पानी चल रहा है, आमजन द्वारा पुलिस के साथ मिलकर सतर्कता बरती जा रही है, और बंधे मजबूत किए गए है । अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ आपदा एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी ।
बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज से सचिन कौशिक एवं आरएसएस से मनोज शर्मा ने प्रशासन के सहयोग के लिए सौ से अधिक लोगों की टीम देने की बात कही । नगर परिषद सभापति गणेश राज बंसल ने कहा कि जंक्शन ओवर ब्रिज क्रॉस करते ही राहत शिविर लगाया गया है जहां नगर परिषद द्वारा हजारों की संख्या में मिट्टी के कट्टे तैयार है, परंतु पानी की स्थिति को देखते हुए अभी और कट्टो की आवश्यकता होगी। रेड क्रॉस सोसायटी से रामनिवास मांडन ने मेडिकल सुविधा और सरस सिख समाज के अध्यक्ष प्रेम सिंह कमरानी एवं सचिव देवेंद्र सिंह खंडा ने एक पोकलैन मशीन की व्यवस्था के लिए आश्वस्त किया ।
बैठक में ओबीसी वित्त विकास आयोग अध्यक्ष पवन गोदारा, जिला प्रमुख कविता मेघवाल, भूपेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान दयाराम जाखड़, राजनीतिक संगठनों में भाजपा जिला अध्यक्ष देवेंद्र पारीक, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र दादरी, आम आदमी पार्टी कार्यालय प्रभारी सचिन कौशिक, गुरुद्वारा से बाबा बलकार सिंह, व्यापारिक संगठनो से संतराम जिंदल, प्यारे लाल बंसल, गोपाल जिंदल , पदम जैन, नगर परिषद निर्माण समिति अध्यक्ष सुमित रिणवा, लायंस क्लब से दिनेश गुप्ता, भारतेंदु सैनी, राजेश दादरी, मोहित बलाडिया, रोटरी क्लब अध्यक्ष अमित गोयल, यूथ क्लब से मनदीप सिंह, साधा सिंह खोसा सहित अन्य सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों से प्रतिनिधि मौजूद रहे ।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी ने अमूल प्लांट के निर्माण कार्य के संबंध में संबंधित अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

झारखंड:सभी के सहयोग से झारखंड में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न : के रवि कुमार

rktvnews

15 मई कोविड-19 अपडेट

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सीमावर्ती गांवों के विकास को मिलेगी रफ्तार।

rktvnews

‘प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई)’ के सफल कार्यान्वयन के नौ साल पूरे हो गए हैं ।

rktvnews

भारत के दारासिंग खुराना बने दुनिया के दूसरे व्यक्ति जिन्हे ‘कॉमनवेल्थ ईयर ऑफ यूथ चैंपियन’ के लिए नियुक्त किया गया।

rktvnews

Leave a Comment