RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जलभराव के सम्बन्ध में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

देहरादून/उत्तराखंड 21 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज डामकोठी में जनपद हरिद्वार में हुए जलभराव के सम्बन्ध में राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने उच्चाधिकारियों के साथ इस सम्बन्ध में विचार-विमर्श कर निरंतर स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बैठक में पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, विद्युत आदि व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की तथा निर्देश दिए कि जल भराव वाले क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं सामान्य रूप से संचालित हो, यह सुनिश्चित किया जाए।मुख्यमंत्री ने जलभराव की वजह से फसलों को हुए नुकसान का आंकलन करने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने पर भी दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जहां पर भी अतिक्रमण की वजह से दिक्कतें सामने आ रही हैं, आपदा के अन्तर्गत उससे सख्ती से निपटा जाए। बैठक में मुख्यमंत्री को रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, भगवानपुर विधायक ममता राकेश, लक्सर विधायक शहजाद, रानीपुर विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक लक्सर संजय गुप्ता आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति से अवगत कराया। इस अवसर पर हरिद्वार नगर विधायक मदन कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, भाजपा जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्री संदीप गोयल, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़ : गरियाबंद के प्रगतिशील कृषक अवनीश पात्र राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित।

rktvnews

नवादा डीएम ने सुनी जनता दरबार में फरियाद।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नई दिल्ली में डॉक्टरों और स्वास्थ्य पेशेवरों के साथ ‘संडे ऑन साइकिल’ का नेतृत्व किया और भारत को उसकी फिटनेस यात्रा में मार्गदर्शन देने में स्वास्थ्य पेशेवरों की भूमिका पर जोर दिया।

rktvnews

भोजपुर:वाहन चेकिंग के दौरान अवैध हथियार के साथ 4 गिरफ्तार।

rktvnews

उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री भोजपुर तेजस्वी प्रसाद यादव ने कई कार्यक्रमों को संबोधित करने के साथ जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:लापता अग्निवीर जवान कुंदन कुमार के परिजनों से मिले सांसद सुदामा प्रसाद।

rktvnews

Leave a Comment