RK TV News
खबरें
Breaking Newsविकास

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 34 अग्निशमन वाहनों को झंडी दिखा किया रवाना।

RKTV NEWS/अनिल सिंह 21 जुलाई। आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार अग्निशमन सेवा को और मजबूत करने के मद्देनजर बिहार के अग्निशामालयों के लिए 34 अग्निशमन वाहनों को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन के सामने बने मंच से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बिहार की जनता के लिए आपातकालीन सेवा के रूप में बिहार अग्निशमन द्वारा अपने उपलब्ध संसाधनों के माध्यम से अग्नि से सुरक्षा एवं बचाव के कार्य हमेशा किए जा रहे है।इसे और बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने के आज अग्निशमन वाहनों को जिलों में रवाना किया गया है।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक ,गृह रक्षा वाहिनी , एवं अग्निशमन सेवाएं शोभा अहोतकर ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंट किया। कार्यक्रम के दौरान अग्निशमन सेवा के बहुआयामी विकास एवं उपलब्धियों पर आधारित एक बुकलेट का भी विमोचन किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर,भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी,विधि मंत्री शमीम अहमद,श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष उदय कांत मिश्र,मुख्य मंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार,मुख्य सचिव आमिर सुबहानी,पुलिस महानिदेशक आर एस भट्टी सहित अन्य अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

भोजपुर:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21जून के लिए तैयारी में समान्य योग अभ्यासक्रम।

rktvnews

भोजपुर:बोरिंग से 40 लीटर शराब बरामद।

rktvnews

भोपाल:नववर्ष में नवाचार, ईमानदारी और जनसेवा के संकल्प के साथ करें काम: डीजीपी कैलाश मकवाणा

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव- 2023, युवाओं में मतदान का रुझान बढ़ाने के लिए सेल्फी कॉन्टेस्ट।

rktvnews

कला गुरु डॉ. राज कुमार सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ ”सम्भावनाएं – 2024″

rktvnews

Leave a Comment