RK TV News
खबरें
Breaking Newsदुघर्टना

भोजपुर : पशु चारा लेकर आ रहे व्यक्ति की नदी में डूबने से मौत।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 12 सितम्बर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के सरना गाँव में नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक भोला चौधरी (28 वर्ष) सरना गाँव के अशोक चौधरी का पुत्र  बताया जाता है। भोला चौधरी पशु चारा लाने के लिए गया हुआ था। वह बधार मे घास काट कर धर्मावती नदी पर बने पुल पर से आ रहा था। उफनती धर्मावती नदी का पानी पुल के ऊपर से बहने से भोला चौधरी का पैर फिसल गया और वह नदी में गिर गया। उफनती नदी में डूबने से भोला चौधरी की मौत हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से उसका शव नदी से निकाला गया। अपर थानाध्यक्ष ज्योति कुमारी ने शव को अंत्यपरीक्षण हेतू आरा सदर अस्पताल भेज दिया गया। अचानक आई इस विपत्ति से परिजन सदमे में हैं। मृतक की माॅ कमला देवी, पत्नी मानती देवी, दो पुत्र, दो पुत्री समेत परिवार वालों का रोते-रोते बुरा हाल है। मृतक अत्यंत गरीब परिवार का है और मजदूरी करके अपना जीवनयापन करता था। सरना पंचायत के मुखिया बीरबल सिंह ने मृतक के घर जाकर परिजनों को ढाढस बंधाया और हर तरह का मदद करने का आश्वासन दिया। बक्सर जिले के नैनीजोर के बिहार घाट पर मृतक का अंतिम संस्कार किया गया जिसमें मुखिया बीरबल सिंह सहित कई लोग शामिल हुए।

Related posts

भोजपुर:नवजागरण के अग्रदूत थे भारतेन्दु हरिश्चंद्र:प्रो बलिराज ठाकुर

rktvnews

किश्तवाड़ उत्तर भारत का सबसे बड़ा ‘पावर हब’ बनेगा।

rktvnews

भोजपुर:अभिनेता मुकेश खन्ना व मंत्री राजू सिंह के हाथों आदित्या बिहार सांस्कृतिक गौरव से हुई सम्मानित।

rktvnews

श्रीलंका नौसेना के वाइस एडमिरल प्रियांथा परेरा भारत दौरे पर।

rktvnews

बिहार में 10 गुना निवेश बढ़ाएगा अदाणी ग्रुप, सीमेंट मेन्यूफैक्चरिंग में करेगा प्रवेश।

rktvnews

आगामी 10 सितंबर को कला, संस्कृति एवं युवा विभाग तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में होने वाले जिला स्तरीय युवा उत्सव – 2023 की तैयारियों को लेकर समीक्षात्मक बैठक ।

rktvnews

Leave a Comment