RK TV News
खबरें
Breaking Newsसमाजिक

धनबाद के दंपति ने अपनाया नवजात बच्ची को।

मधेपुरा/ बिहार 19 जुलाई।जिलाधिकारी, मधेपुरा विजय प्रकाश मीणा के द्वारा अनाथ नवजात बच्ची को धनबाद के दंपति को सौंपा गया। जिलाधिकारी ने बताया यह प्रक्रिया दत्तक ग्रहण विनियम 2022 के प्रावधानो के अनुरुप किया गया। केंद्रीय दत्तक ग्रहण अभिकरण नई दिल्ली के तत्वाधान में विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, मधेपुरा के सौजन्य से बच्ची को गोद लेने के लिए सभी प्रक्रिया का पालन करते हुए दंपति को सौंपा गया। गौरतलब है कि यह बच्ची अराध्या (काल्पनिक नाम) दिनांक 17 मार्च को मधेपुरा के दत्तक ग्रहण संस्थान में आवासित कराया गया था। समन्वय सुधा कुमारी ने बताया कि बच्ची को गोद लेने के लिए सर्वप्रथम केंद्रीय दत्तक अभिकरण के पोर्टल पर रजिस्टर कराया जाता है तथा सभी प्रक्रिया को पूर्ण कराने के उपरांत ही बच्चे को गोद लेने की कार्रवाई की जाती है। धनबाद के रहने वाले दंपति ने कहा कि आज उनकी मनोकामना पूर्ण हुई है। यह क्षण उनके लिए काफी भावुक क्षण हैं। उनके जीवन में अराध्या के आने से उनका पूरा परिवार पूर्ण हो गया है। उन्होने जिलाधिकारी, मधेपुरा विजय प्रकाश मीणा के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

Related posts

गिरीडीह:संयुक्त निदेशक वेद प्रकाश मीणा ने बेंगाबाद प्रखंड अंतर्गत चमरखों में संचालित आदि कर्मयोगी सेंटर का निरीक्षण किया, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:नोट्रे डेम हाई हाई स्कूल में एक दिवसीय शतरंज प्रशिक्षण शिविर सफलता पूर्वक संपन्न।

rktvnews

जिले के अंबेडकर भवन स्थित शिविर का किया निरीक्षण!जिला कलक्टर, एसपी के साथ राज्यमंत्री गोदारा ने लाभार्थियों को बांटे स्मार्टफोन।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 15 अक्टूबर 24

rktvnews

सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोह का किया आयोजन।

rktvnews

चतरा:एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चारू कान्हाचट्टी की जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment