RK TV News
खबरें
Breaking News

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय व नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ के बीच 3 वर्षों के लिए हुआ एमओयू

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 18 मई। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ व शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ के मध्य 17 मई को एमओयू हुआ। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा एवं नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ की प्राचार्य डॉ. ईव्ही रेवती ने दोनों संस्थाओं के बीच 3 वर्ष के लिए आपसी सहयोग एवं समन्वय (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। नेहरू महाविद्यालय में आयोजित समझौता ज्ञापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉ. लवली शर्मा उपस्थित रहीं, जिन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को कला को समझने का अवसर मिल रहा है, जो बहुत ही महत्वपूर्ण है। एमओयू अपने-अपने विचार व संस्कृति को एक दूसरे को साझा करना है। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय व नेहरू महाविद्यालय के बीच हुए एमओयू को सार्थक बनाना है, जिससे आप लोग लाभान्वित हो सकें। नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ की प्राचार्य डॉ. ईव्ही रेवती ने एमओयू के लिए कुलपति डॉ. शर्मा का आभार व्यक्त किया और कहा कि आपके इस सार्थक पहल से निश्चित ही कला का विस्तार होगा और विद्यार्थियों को कला से जुड़ने का अवसर मिलेगा। कुलपति डॉ. शर्मा के पदभार संभालने के बाद लगातार कलाओं का विस्तार होने लगा है। 10 दिवसीय ग्रीष्मकालीन कलात्मक शिविर के माध्यम से क्षेत्रीय विद्यार्थियों को विभिन्न कलाओं को सीखने का अवसर मिला। इसके बाद नेहरू महाविद्यालय के साथ हुए एमओयू से कलाओं का विस्तार जिले के बाहर भी होने लगा है। आने वाले समय में निश्चित ही वृहद स्तर पर कला का विस्तार होगा और कला प्रेमी इससे लाभान्वित होंगे।

Related posts

गणतंत्र दिवस परेड–2026 के लिए भारतीय नौसेना द्वारा प्रेस पूर्वावलोकन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नवकार महामंत्र दिवस का उद्घाटन किया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में भगवान बुद्ध से संबंधित पिपरहवा पवित्र अवशेषों की भव्य अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

rktvnews

दुमका:चौकीदार शारीरिक माप एवं जाँच परीक्षा की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा।

rktvnews

मध्यप्रदेश:एक जिला-एक उत्पाद मध्यप्रदेश को मिला रजत पदक।

rktvnews

भोजपुर:नगर संघचालक अशोक कुमार सुबू ने पौधारोपण कर मनाया जन्मदिन।

rktvnews

Leave a Comment