RK TV News
खबरें
Breaking News

रायपुर : भारत में पहली बार ट्रांसजेंडरों ने मुख्यमंत्री को बांधी राखी।

रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने ट्रांसजेंडर पहुंचे मुख्यमंत्री निवास

मुख्यमंत्री को रक्षा सूत्र बांधकर ट्रांसजेंडर, स्वच्छता दीदियों, दिव्यांग और आदिवासी बच्चियों ने मनाया रक्षाबंधन।

महतारी वंदन योजना से लाभान्वित बहनों ने कहा – साल में एक बार राखी का त्योहार, लेकिन मुख्यमंत्री हर महीने भेजते है हमारी खुशहाली का उपहार।

महिलाओं के सम्मान, समृद्धि और सुरक्षा को लेकर जताई अपनी प्रतिबद्धता।

मुख्यमंत्री ने सभी बहनों को भेंट किए उपहार।

विष्णु भैया के लिए आकर्षक राखियां और मिठाई लेकर पहुंची है महिलाएं।

RKTV NEWS/रायपुर ( छत्तीसगढ़)20 अगस्त।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को सोमवार को रक्षाबंधन पर्व पर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर बड़ी संख्या में बहनों और बच्चियों ने राखी बांधी। इस मौके पर ट्रांसजेंडरों ने भी मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधी और उनके सुखद-समृद्ध जीवन के लिए दुआएं दी। भारत में पहली बार है कि ट्रांसजेंडर मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को राखी बांधकर इस रक्षाबंधन पर्व को खास ढंग से मनाया।
इस मौके पर स्वच्छता दीदियां, दिव्यांग बच्चे और महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके खुशहाल जीवन कामना की। मुख्यमंत्री ने सभी बहनों और बच्चियों को उपहार भेंट किए और उनके सुरक्षा, सम्मान और समृद्धि के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी बच्चियों और बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आज मुझे यह अहसास ही नहीं हुआ कि मेरी कोई सगी बहन नहीं है, प्रदेशभर से आयी बहनों और बच्चों का स्नेह और मंगलकामनाएं पाकर मैं अभिभूत हूं। हमारी सरकार उनके सुरक्षा, सम्मान, समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है और उनके कल्याण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कई कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से इस दिशा में पहल की है। महतारी वंदन योजना के माध्यम में बहनों और माताओं के प्रति अपने इसी दायित्व को पूरा किया है। मुझे संतोष है कि इस योजना में प्रदेश की 70 लाख माताओं- बहनों को हर माह एक-एक हजार मिल रहा हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से हमने बहनों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया है। इस योजना के जरिए हर महीने महिला बहनों को मिलने वाली एक हजार रूपए की राशि महिलाओं और बहनों की सामाजिक एवं पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ी है। उनकी छोटी-मोटी घरेलू जरूरतें इस राशि से पूरी होने लगी है। आप सभी बहनों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी शक्ति और प्रेरणा का स्रोत है। रक्षाबंधन के इस पर्व पर, मैं आपके जीवन में सुख, समृद्धि और सुरक्षा की कामना करता हूं। रक्षाबंधन पर्व के मौके पर मुख्यमंत्री निवास में खुशियों का माहौल था। बड़ी संख्या में राखी बांधने पहुंची बहनों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी एक-दूसरे को रक्षाबंधन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं देते दिखाई दिए।
एवरेस्ट के बेसकैंप तक चढ़ाई करने वाली कुमारी चंचल सोनी ने कहा कि आज मुख्यमंत्री निवास में बहनों के प्रति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का अपनत्व और स्नेह देखकर सुखद अनुभूति हुई। उन्होंने सभी बहनों को सगे भाई से बढ़कर मान-सम्मान दिया है। शासकीय अभ्यास प्राथमिक शाला महासमुंद की छात्राएं पूर्वी देवार, भूमि देवार, नेहा देवार, पीहू बुंदेला और सारिका ढीमर ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर बेहद खुश नजर आईं। वे मुख्यमंत्री से मिले स्नेह और उपहार को पाकर प्रफुल्लित हुए।
महतारी वंदन योजना के हितग्राही तेलीबांधा निवासी गृहणी जैबुन निशा ने बताया कि विष्णु देव की सरकार ने महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने बताया कि उम्रदराज होने पर उन्हे आए दिन स्वास्थ्यगत समस्या आते रहती है और महतारी वंदन योजना से एक हजार रुपए मिलने वाली राशि और आयुष्मान कार्ड से बहुत मदद मिल जाती है।
गुढ़ियारी निवासी लक्ष्मी साहू ने बताया कि वे बारहवीं तक शिक्षित है। उन्होने बताया कि महतारी वंदन से मिलने वाली राशि से एक सिलाई मशीन खरीदी और अपने सिलाई काम को आगे बढ़ाया है साथ ही बच्चों की स्कूल फीस को जमा करने में भी मदद मिल जाती है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हर महीने हम बहनों के बैंक खाते में एक हजार रूपए की राशि भेजकर भाई होने का वचन पूरा कर रहे है।
पुलिस विभाग में पदस्थ ट्रांसजेंडर तनुश्री साहू, शंकर यादव, योगेश जंघेल सहित अन्य ट्रांसजेंडर समुदाय के कॉन्सटेबल ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर उनके सुखद जीवन की कामना की। विद्या राजपूत के साथ थर्डजेंडर समाज की अवनी खोरपड़े, शिवांगी, साक्षी, देशावी मंडल, जोया, पॉपी देबनाथ ने मुख्यमंत्री को इस मौके पर रक्षासूत्र बांधा और उन्हें दुआएं दीं। स्वच्छता दीदियों एवं सफाई दीदियों, महतारी वंदन योजना की लाभार्थी बहनों, महासमुंद से आए दिव्यांग छात्र-छात्राओं, शासकीय अभ्यास प्राथमिक शाला के बच्चों एक्जेक्ट फांडडेशन संस्था, प्रयास रेसीडेंसियल स्कूल गुढ़ियारी, उड़ान नई दिशा संस्था की बालिकाएं भी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को राखी बांधने के लिए मुख्यमंत्री निवास पहुंची थीं।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी की पहल पर ड्रेस कोड और आईडी व्यवस्था जनपद के सरकारी अस्पतालों में हुई लागू।

rktvnews

जिला निर्वाचन अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने हनुमानगढ़ विधानसभा के मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण!आवश्यक आधारभूत सुविधाओं एवं निर्वाचन हेतु अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को जांचा।

rktvnews

चतरा:शहीद दिवस के अवसर पर अपर समाहर्ता की अध्यक्षता में शहीदों की स्मृति मौन श्रद्धांजलि।

rktvnews

पूर्वी चंपारण: मतदान करने तथा सच्चे एव अच्छे उम्मीदवारो के चयन हेतु गांघी संग्रहालय के सदस्यों द्वारा जनसंवाद, हस्ताक्षर अभियान एवं कैंडल मार्च का आयोजन।

rktvnews

श्रवण श्रुति की मिली मदद, अपने माता—पिता की आवाज सुन सकेगी टेकारी की स्वीटी।

rktvnews

भोजपुर:सफलता का मंत्र नमन और मनन में है:डा.जंग भहादुर पाण्डेय

rktvnews

Leave a Comment