RK TV News
खबरें
Breaking Newsन्यायिक

चलंत लोक अदालत यूनिट को किया गया रवाना।

मधेपुरा/बिहार 19 जुलाई।बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के तत्वधान में चलंत लोक अदालत का गठन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मधेपुरा के सौजन्य से चलंत लोक अदालत सह विधिक सेवा यूनिट मधेपुरा जिला अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर आम जनों को न्याय प्रदान करेगी। चलंत लोक अदालत यूनिट को जिला सत्र एवं मुख्य न्यायधीश, शिव गोपाल मिश्र जिलाधिकारी, विजय प्रकाश मीणा, (भा0 प्र0 से0) एवं कुमार माधवेंद्र, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मधेपुरा ने बताया कि न्याय आपके द्वार अंतर्गत यह यूनिट प्रखंड कार्यालय में पहुंचकर केस वाद का निष्पादन करेगी। उन्होंने बताया कि दाखिल खारिज, धारा 107,145, 144 दंड प्रक्रिया संहिता, नामांतरण एवं प्रिलिटिगेशन संबंधित मामलों की सुनवाई की जाएगी। देवेंद्र प्रसाद केसरी सेवानिवृत्त प्रधान न्यायाधीश के नेतृत्व में यूनिट निष्पादित योग वाद का सुनवाई करेगी। इस अवसर पर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, कुंदन कुमार सिंह, अनुमंडलाधिकारी, मधेपुरा धीरज कुमार सिन्हा, राज कुमार एवं विधिक सेवा प्राधिकार के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

पेंशन शिविर आयोजित।

rktvnews

सिवान:राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, नई दिल्ली के सदस्य निरुपम चकमा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारियों की बैठक संपन्न।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और जापान के बीच खेले गए फाइनल मैच में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना में वरिष्ठ नेताओं और अधिकारियों के साथ की बैठक।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने नवादा जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक की।

rktvnews

भोजपुर: भाजपा जिला अध्यक्ष ने की विधानसभा प्रभारी,संयोजक और सह प्रभारी की घोषणा।

rktvnews

Leave a Comment