RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

जिला विधिक सेवा प्राधिकार नवादा द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित।

नवादा/बिहार 19 जुलाई।नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देष पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा पुरूषोत्तम मिश्र के मार्गदर्षन में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीष सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा मनीष द्विवेदी के निर्देश पर महिलाओं के लिए बनाये गये कानून के विषय पर आज मध्य विद्यालय, गोविन्दपुर, जिला नवादा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम के आयोजन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नवादा मनीष द्विवेदी, पुलिस उपाधीक्षक रजौली, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोविन्दपुर, अंचलाधिकारी, गोविन्दपुर, मंजू कुमारी रिसोर्स पर्सन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए बनाये गये कानून के संबंध में उपस्थित लोगों को जानकारी दी गयी। इस कार्यक्रम में प्रखंड के गृहिणी महिलाएं, कार्यरत महिलाएं, 15 वर्ष से अधिक की लड़कियां, महिला वार्ड सदस्यों, पंचों, आॅंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका, आशा , महिला शिक्षक, जीविका दीदी एवं आमजनों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर जागरूकता कार्यक्रम से लाभान्वित हुए।
इस मौके पुलिस उपाधीक्षक रजौली, प्रखंड विकास पदाधिकारी, गोविन्दपुर, अंचलाधिकारी, गोविन्दपुर, मंजू कुमारी रिसोर्स पर्सन, राकेश कुमार, उपस्थित थे।

Related posts

पश्चिमी चंपारण:सभी योग्य आवेदकों को हर हाल में दिलाएं पीएम सूर्यघर योजना का लाभ।

rktvnews

रायपुर: वित्तमंत्री ओपी चौधरी के निर्देश पर टैक्स चोरी करने वालों पर लगातार जारी है कार्रवाई।

rktvnews

भोजपुर:दो दिवसीय हरिकीर्तन का हुआ समापन।

rktvnews

रांची: आसाराम बापू की स्थाई रिहाई के लिए राजकली फाउंडेशन के सचिव ने राष्ट्रपति से मिल किया अनुरोध।

rktvnews

भोजपुर:मां आरण्य देवी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर हुआ आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने गोवा में विकसित भारत, विकसित गोवा 2047 कार्यक्रम में 1330 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

rktvnews

Leave a Comment