RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

चतरा:प्रारंभिक व मध्य विद्यालयों में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर काउंसिलिंग 5 जनवरी को।

शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार

RKTV NEWS/चतरा (झारखंड)03 जनवरी।जिला शिक्षा अधीक्षक रामजी कुमार ने जानकारी दी है कि झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के विज्ञापन संख्या–13/2023 के आलोक में सरकार के सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड, राँची द्वारा निर्गत ज्ञापांक 1490 दिनांक 30.07.2025 एवं ज्ञापांक 1504 दिनांक 31.07.2025 के निर्देशानुसार झारखण्ड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के आधार पर चयनित एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है।
उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 1 से 5, पारा/गैर पारा कोटि) के कुल 19, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8, पारा/गैर पारा कोटि, विषय–गणित एवं विज्ञान) के कुल 02, स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8, पारा/गैर पारा कोटि, विषय–भाषा) के कुल 02 तथा स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (कक्षा 6 से 8, पारा/गैर पारा कोटि, विषय–सामाजिक विज्ञान) के कुल 01—अर्थात कुल 24 सफल एवं अनुशंसित अभ्यर्थियों की सूची तथा काउंसिलिंग हेतु तैयार जाँच-पत्रक जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.chatra.nic.in पर अपलोड कर दी गई है।
जिला शिक्षा अधीक्षक ने आगे बताया कि उक्त 24 अनुशंसित अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग दिनांक 05 जनवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 03:00 बजे तक डी.आर.डी.ए. हॉल, चतरा में आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया उपायुक्त, चतरा द्वारा नामित नोडल पदाधिकारी—अनुमण्डल पदाधिकारी, चतरा की निगरानी में संपन्न कराई जाएगी।
काउंसिलिंग के लिए अभ्यर्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध जाँच-पत्रक को अपनी हस्तलिपि में (जहाँ विहित हो) हिन्दी अथवा अंग्रेज़ी में भरकर उपस्थित हों। साथ ही आवेदन के समय संलग्न किए गए सभी संबंधित मूल प्रमाण-पत्र (शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक एवं अन्य), दो सेट स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति, तथा चार पासपोर्ट साइज श्वेत-श्याम फोटो (एक स्व-अभिप्रमाणित फोटो जाँच-पत्रक पर चिपकाकर एवं तीन अतिरिक्त प्रतियां) कवर फाइल (दो प्रति) में प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
इसके अतिरिक्त, अभ्यर्थियों को फोल्डर/फाइल के ऊपरी भाग में अपना नाम, पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन संख्या, कोटि एवं मोबाइल नंबर स्पष्ट एवं बड़े अक्षरों में अंकित करने का निर्देश दिया गया है।
काउंसिलिंग से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त करने हेतु कार्यालय में गठित हेल्पलाइन प्रकोष्ठ के मोबाइल नंबर 7004065049 एवं 9973708001 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

उत्तराखंड: राजभवन में आयोजित भारतीय मानक ब्यूरो के 78वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में राज्यपाल ने की शिरकत।

rktvnews

एक युग का अंत: क्रिकेट के महानायकों को सलाम।

rktvnews

जीएमसी रोबोट से होगा घुटना एवं कूल्हे का प्रत्यारोपण : मंत्री सारंग

rktvnews

देहरादून में चल रही 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो-2024 के समापन समारोह में शामिल हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह।

rktvnews

बक्सर:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने प्रचार सामग्री की मुद्रण संबंधी प्रिंटिंग प्रेस के प्रतिनिधियों संग की बैठक।

rktvnews

संतुलन की पतली रस्सी पर बजट 2026

rktvnews

Leave a Comment