RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वच्छता

नारनौल:स्वच्छ भारत मिशन को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) की मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ हुई वीसी।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान मौजूद उपायुक्त मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 6 नवंबर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला महेंद्रगढ़ के निजामपुर ब्लॉक में मॉडल के तौर पर प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जाएगी। अगर यह मशीन कामयाब रहती है तो इसे अन्य खंड में भी स्थापित किया जाएगा। इस कार्य के लिए अधिकारी जल्द से जल्द नियम अनुसार टेंडर प्रक्रिया पूरी कराएं। यह निर्देश उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने आज हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ स्वच्छ भारत मिशन को लेकर हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद जिला के अधिकारियों की बैठक में दिए।
स्वच्छ भारत मिशन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई इस समीक्षा बैठक के बाद डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने के लिए प्रति ब्लॉक 16 लाख रुपए का फंड उपलब्ध है। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के फेज 2 की गाइडलाइन के अनुसार प्रत्येक ब्लॉक में एक प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित की जानी है। इसके लिए अधिकारी नियम अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करें। इस मशीन की खरीद के लिए 10 नवंबर को दोबारा से टेंडर खोले जाएंगे।
जिला के गांव बिहाली में बनने वाले एक मॉडल गोबरधन प्रोजेक्ट के संबंध में डीसी ने बताया कि पूरे राज्य में 20 मॉडल गोबरधन प्रोजेक्ट बनाने हैं। जिला महेंद्रगढ़ में भी एक ऐसा प्रोजेक्ट तैयार किया जाना है। इसके लिए राज्य सरकार ने 50 लाख रुपए फंड आवंटित किया है। इस पर एक करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे। यह प्रोजेक्ट बिहाली की गौशाला के पास पंचायत की जमीन पर बनेगा। गोबरधन प्रोजेक्ट के माध्यम से पूरे गांव तथा गौशाला में पाइप लाइन के जरिए रसोई गैस सप्लाई की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि जिला महेंद्रगढ़ में ठोस तथा गीला कचरा के प्रबंधन पर फोकस करें। कूड़े को मिक्स ना होने दें। उन्होंने बताया कि जिला महेंद्रगढ़ में 93.5 फ़ीसदी गांव ओडीएफ प्लस हो चुके हैं। इनमें 18 गांव ओडीएफ प्लस मॉडल गांव है। दूसरे गांवों के ग्रामीणों को भी मॉडल गांव बनाने के लिए प्रोत्साहित करें।
इस बैठक के दौरान अतिरिक्त उपायुक्त वैशाली सिंह आईएएस तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

Related posts

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर और आईडब्ल्यूएसए ने “मानसिक स्वास्थ्य और भलाई” पर आधा दिवसीय शिविर आयोजित किया।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

08 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फ़रवरी 25

rktvnews

भोजपुर:भाजपा प्रत्याशी राकेश ओझा के समर्थन में बिस्कोमान अध्यक्ष विशाल सिंह किया जनसंपर्क।

rktvnews

भोजपुर:चर्चित संगीत द्वारकों में बक्शी कुलदीप का नाम उल्लेखनीय।

rktvnews

Leave a Comment