RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

केंद्र ने टमाटर की कीमत में और कटौती की, कल से एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा 70 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बेचा जाएगा।

नई दिल्ली/19 जुलाई।उपभोक्ता मामलों के विभाग ने टमाटर की कीमतों में कमी के रुझान को देखते हुए एनसीसीएफ और नेफेड को 20 जुलाई, 2023 से 70 रुपये प्रति किलोग्राम की खुदरा कीमत पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है। शुरू में एनसीसीएफ और नेफेड द्वारा खरीदे गए टमाटरों की खुदरा बिक्री 90/- रुपये प्रति किलोग्राम पर गई थी। फिर 16 जुलाई, 2023 से इसे घटाकर 80/- रुपये प्रति किलोग्राम कर दिया गया था। अब टमाटरों की कीमत के घटकर 70/- रुपये प्रति किलोग्राम हो जाने से उपभोक्ताओं को और भी लाभ होगा।
उल्‍लेखनीय है कि उपभोक्ता मामले विभाग के निर्देश पर एनसीसीएफ और नेफेड ने आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और महाराष्ट्र की मंडियों से टमाटर की खरीद शुरू की थी, ताकि जिन प्रमुख उपभोग केंद्रों में पिछले एक महीने के दौरान खुदरा कीमतों में अधिकतम वृद्धि दर्ज की गई, वहां उनका एक साथ निपटान किया जा सके। दिल्ली-एनसीआर में टमाटर की खुदरा बिक्री 14 जुलाई, 2023 से शुरू की गई थी। 18 जुलाई, 2023 तक दोनों एजेंसियों द्वारा कुल 391 मीट्रिक टन टमाटर की खरीद की गई थी, जिनका दिल्ली-एनसीआर, राजस्थान, उत्‍तर प्रदेश और बिहार के खुदरा उपभोक्ताओं के‍ लिए प्रमुख उपभोग केंद्रों में लगातार निपटान किया जा रहा है।

Related posts

सीपीडब्ल्यूडी के सहायक एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों ने राष्ट्रपति से मुलाकात की।

rktvnews

भूमाफियाओं द्वारा तालाब भरने के विरोध में आरा महापौर को दिया गया आवेदन।

rktvnews

नई दिल्ली: उत्तराखंड के राज्यपाल ने नवनिर्मित उत्तराखण्ड राज्य अतिथि गृह ‘उत्तराखण्ड निवास’ का भ्रमण किया।

rktvnews

भोजपुर : उर्वरक निगरानी समिति की बैठक मे कृषि पदाधिकारी ने दिये दिशा-निर्देश।

rktvnews

स्कोडा ऑटो इंडिया ने भारत में विकास के नए युग की स्थापना के लिए डिजिटाइज़ेशन की रणनीति को बढ़ावा दिया।

rktvnews

मध्यप्रदेश:गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में लिखेंगे विकास की नई इबारत: राज्यमंत्री कृष्णा गौर

rktvnews

Leave a Comment