RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

भूमाफियाओं द्वारा तालाब भरने के विरोध में आरा महापौर को दिया गया आवेदन।

RKTV NEWS/अनिल सिंह,17 मई।आज कतीरा गांधी नगर आरा के लोगो ने आरा महापौर को गांधी नगर कतीरा में स्तिथ सैकड़ो वर्षो के तालाब को अवैध रूप से भूमाफियाओं द्वारा भरने के संबध में एक आवेदन दिया।आवेदन के माध्यम से महापौर को मुहल्ले वासियों ने बताया की तालाब को भूमाफियाओं द्वारा गलत ढंग से भरा जा रहा है जबकि उक्त तालाब को लेकर व्यवहार न्यायालय में एक मामला लंबित है।पत्र में कहा गया है भू जल की स्थिति को लेकर कोई भी निजी तालाब भी नही भर सकता है वैसे में आसपास के जलस्तर को संतुलित करने वाले उक्त तालाब को भरना जन विरोधी,पर्यावरण विरोधी एवं सरकार की जल संरक्षण कार्यक्रम के पूर्णतः विरोधी कार्य है।आवेदन देने वालों में एनके शर्मा,आयुष कुमार सिंह,अमन चौधरी ,मनीष कुमार,निर्मल सिंह, अशोक कुमार सिंह आदि शामिल है।

 

Related posts

मुजफ्फरपुर:पंचायतों के सशक्तिकरण की दिशा में निर्णायक पहल।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 23 जुलाई 25

rktvnews

देहरादून: मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास में भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 में देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं के साथ किया संवाद।

rktvnews

चतरा: डीसी की अध्यक्षता में नमामी गंगे परियोजना अंतर्गत जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने फ्रांसीसी अंतरिक्ष यात्री की भारत यात्रा पर खुशी जताई।

rktvnews

शब्दों से मानसिक पटल पर बाल्यपन की मुस्कान बिखेरती कवियत्री पुष्पा निर्मल की रचना “बचपन के दिन”

rktvnews

Leave a Comment