RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

भोजपुर : उर्वरक निगरानी समिति की बैठक मे कृषि पदाधिकारी ने दिये दिशा-निर्देश।

ई-किसान भवन शाहपुर मे उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में कृषि पदाधिकारी ने दिए दिशा-निर्देश

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा)11 दिसंबर।शाहपुर प्रखंड परिसर स्थित ई- किसान भवन मे उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक मे उपस्थित सभी पैक्स अध्यक्ष तथा खाद दुकानदारों को कृषि पदाधिकारी रंजन शुक्ला ने उर्वरक की उपलब्धता, वितरण एवं अन्य समस्या से संबंधित बिन्दुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। बैठक मे लोगों ने यूरिया खाद के साथ नैनो दिये जाने के संबंध मे कृषि पदाधिकारी को अवगत कराया।
फास्फेट खाद की कमी पर भी चर्चा की गई। कृषि पदाधिकारी ने कहा कि इस समस्या से संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया जायेगा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित कई गणमान्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर नगर भाजपा अध्यक्ष अंकित पांडे, प्रखंड जदयू अध्यक्ष हीरालाल गुप्ता, समन्वयक सीमा राय, कृषि सलाहकार रविभूषण, विश्वकर्मा, विनोद, संतोष, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य भरत तिवारी उर्फ बिरजू, व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related posts

सारण:साईकिल रैली निकालकर युवाओं ने मतदाताओं को किया जागरुक।

rktvnews

झारखंड:विकास की दौड़ में पलामू के पिछड़ेपन का जिम्मेवार कौन : के० एन० त्रिपाठी

rktvnews

18 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

पटना:कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों से भटक गए हैं राजनेता : फौजी राजेश निराला यादव

rktvnews

लोकतंत्र के पर्व पर मनीषीगण की भूमिका’ विषयक संगोष्ठी आयोजित।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 08 अप्रैल 24

rktvnews

Leave a Comment