RK TV News
खबरें
Breaking News

मध्यप्रदेश:गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में लिखेंगे विकास की नई इबारत: राज्यमंत्री कृष्णा गौर

2 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)2 अक्टूबर।पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, घुमंतु और अर्धघुमंतु राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा कि गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई इबारत लिखी जाएगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के साथ विकास का नया आयाम तय होगा। यह बात राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने मंगलवार को गोविंदपुरा विधानसभा में लगभग 2 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन के दौरान कही।

इन विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने जिन विकास कार्यों का भूमि पूजन किया गया है, उनमें 24 लाख की लागत से वार्ड -72 के मालीखेड़ी में सीसी सड़क का निर्माण, पेंविंग ब्लॉक रिपेयरिंग कार्य का भूमिपूजन, लागत 32 लाख, शबरी नगर में सीसी नाली निर्माण कार्य का भूमि पूजन शामिल है। वार्ड – 73 में 95 लाख 41हजार की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का भी भूमिपूजन किया, जिसमें छोटे जिंद बाबा के पास सीसी सड़क निर्माण कार्य, बीएसएनल बाउंड्री वॉल के पास सीसी रोड निर्माण का कार्य शामिल है। इसी तरह 39 लाख की लागत से वार्ड 73 में आरसीसी नाली निर्माण कार्य शामिल है। इसके अतिरिक्त शिवनगर में पुलिया निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया। वार्ड – 74 में 32 लाख की लागत से शारदा नगर जैन रोड पर सीसी रोड का निर्माण कार्य और 25 लाख की लागत से करारिया में पेविंग ब्लॉक के कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान स्थानीय महिलाओं ने मंत्री कृष्णा गौर को नालियों की सफाई, सड़क पर झाड़ू, पानी और बिजली की समस्या से भी अवगत करवाया। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को तुरंत समस्याओं का निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।पार्षद विकास पटेल, राजू राठौर शगुन लोधी और नीलेश गौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे ।

Related posts

राज्यपाल मंगुभाई पटेल लंदन में अंतर्राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित!वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स द्वारा ब्रिटिश पार्लियामेंट में किया सम्मानित।

rktvnews

ऑल इंडिया अभिवावक संघ ने के. के. पाठक के पुतले में लगाई आग।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:पुलिस शहीद दिवस पर आरपीए में 117 पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षात्मक बैठक।

rktvnews

स्वच्छ इंडस्ट्रियल पार्क्स अवॉर्ड 2025 में पाटलिपुत्र औद्योगिक क्षेत्र, पटना को राष्ट्रीय सम्मान।

rktvnews

आरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित!अप्रत्यासित संख्या में हुआ सुलहनीय वादों का निपटारा।

rktvnews

Leave a Comment