RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:लंबित मांगों को ले 15 सितंबर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन करेगा सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन।

आरा/भोजपुर(डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)06 जुलाई।केंद्र सरकार पर वरिष्ठ नागरिकों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 15 सितंबर से राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू करने की घोषणा की है। यह निर्णय संगठन की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में लिया गया जिसकी अध्यक्षता धीरेंद्र प्रसाद सिंह ने की। राष्ट्रीय महामंत्री प्रो.दिवाकर पांडे, प्रो. (डॉ.) रेनू मिश्रा तथा राघव प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान रेलवे टिकटों में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली रियायत समाप्त कर दी गई थी, जिसे अब तक बहाल नहीं किया गया है। उन्होंने दावा किया कि रेलवे की स्टैंडिंग कमेटी भी दो बार इस रियायत को पुनः लागू करने की सिफारिश कर चुकी है, लेकिन सरकार ने अब तक कोई निर्णय नहीं लिया है।संगठन ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए हवाई यात्रा में 50 प्रतिशत किराया रियायत, देशभर में मोबाइल चिकित्सा सेवा शुरू करने, सभी 756 प्रखंडों में वृद्धाश्रम (ओल्ड एज होम) स्थापित करने तथा बिहार के सभी 38 जिलों में भी वृद्धाश्रमों का निर्माण कराने की मांग की।बैठक में हरेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, अनंत कुमार श्रीवास्तव, अशोक चौधरी, रविंद्र नाथ, त्रिलोकी सिंह, उदय प्रताप, सुरेंद्र सिंह, शशिधर पांडे, लव सिंह, रामाधार प्रसाद, सुशील राय, दिनेश प्रसाद सिंह एवं बजरंगबली सिंह आदि उपस्थित रहे।

Related posts

भोपाल:मानव संग्रहालय की हिन्दी अनुवादक सीमा का आई.सी.ए.आर. में सहायक निदेशक (राजभाषा) पद पर चयन होने पर भावभीनी विदाई।

rktvnews

बी.एस.डीएवी. में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का हुआ आयोजन!बच्चों व अभिभावकों के स्वस्थ रहने से ही हमारा समाज शिक्षित व उन्नत बनेगा: नीशू जायसवाल

rktvnews

फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के प्रमोशन के लिए राजकुमार राव और वामिका गब्बी पहुँचे लखनऊ।

rktvnews

राष्ट्रीय प्राणी उद्यान ने 21 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय वन दिवस मनाया।

rktvnews

सारण:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक।

rktvnews

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment